Rajasthan: सीएम भजनलाल को ये अंदाज देख लोग हो गए खुश, साथ में चाय का भी लिया आनंद

Rajasthan: सीएम भजनलाल को ये अंदाज देख लोग हो गए खुश, साथ में चाय का भी लिया आनंद

Rajasthan:  सीएम भजनलाल को ये अंदाज देख लोग हो गए खुश, साथ में चाय का भी लिया आनंद

इंटरनेट डेस्क। राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा एक बार फिर से लोगों के बीच में पहुंच गए और उनके साथ में बैठकर चाय पीने के साथ ही चर्चा भी की। लोग उनके साथ सेल्फी भी लेते नजर आए। जी हां सीएम भजनलाल शर्मा शुक्रवार को जवाहर सर्किल स्थित पार्क में लोगों के साथ मॉर्निंग वॉक करने पहुंच गए। लगभग इसके एक महीने पहले वो मानसरोवर में लोगों के बीच पहुंचे थे। 

यहा जवाहर सर्किल पर उन्होंने लोगों के साथ बैठकर चाय पी और चर्चा भी की। सीएम ने मॉर्निंग वॉक का वीडियो एक्स पर शेयर किया है। सीएम ने लिखा है कि आज जवाहर सर्किल पार्क में प्रात भ्रमण के साथ दिवस की शुरुआत की और देवतुल्य जनता व राष्ट्रवादी कार्यकर्ताओं के साथ सकारात्मक संवाद स्थापित किया।

बता दें कि इससे पहले 2 जनवरी को भी सीएम भजनलाल ने मानसरोवर के सिटी पार्क में लोगों के साथ मॉर्निंग वॉक की थी। वही आज सीएम भजनलाल आबूरोड और जोधपुर जिले के दौरे पर रहेंगे। 

pc- amar ujala

खबर का अपडेट पाने के लिए हमारा वाटसएप चैनल फोलो करें।