Rajasthan: सीएम भजनलाल का एक आदेश और बदल दिए रातों रात ये बड़े अधिकारी

Rajasthan: सीएम भजनलाल का एक आदेश और बदल दिए रातों रात ये बड़े अधिकारी

Rajasthan: सीएम भजनलाल का एक आदेश और बदल दिए रातों रात ये बड़े अधिकारी

इंटरनेट डेस्क। राजस्थान में सरकार बदली है तो उसके साथ ही प्रशासन के अधिकारी भी बदल रहे है। लगातार सीएम राजस्थान की ब्यूरोक्रेसी में बदलाव कर रहे है। पहले आईएसएस, उसके बाद आईपीएस और आरएएस अधिकारियों के तबादले किए गए है। बता दें की शुक्रवार को सीएम के आदेश के बाद एक बार फिर बड़ा प्रशासनिक बदलाव किया गया है।

मीडिया रिपोटर्स की माने तो 49 राजस्थान प्रशासनिक सेवा (आरएएस) अधिकारियों के तबादले कर दिए गए है। पहली सूची में 10 नाम थे। उसके बाद देर रात 39 नामों की एक और सूची आई है।

जानकारी के अनुसार नई लिस्ट में आरएएस अधिकारी आकाश तोमर को अजमेर अतिरिक्त संभागीय आयुक्त पद दिया गया है. वहीं मुक्ता राव को जयपुर शहर में सहायक कलेक्टर द्वितीय लगाया गया है। पुरुषोत्तम शर्मा को सीकर का अतिरिक्त संभागीय आयुक्त बनाया गया है। जबकि डॉ. देवा राम सैनी को बांसवाड़ा के अतिरिक्त संभागीय आयुक्त का प्रभार सौंपा गया है। 

pc- ndtv raj

खबर का अपडेट पाने के लिए हमारा वाटसएप चैनल फोलो करें।