इंटरनेट डेस्क। राजस्थान में नेता प्रतिपक्ष टीकाराम जूली ने अब मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा द्वारा की गई जनसुनवाई को लेकर अपनी प्रतिक्रिया दी है।
कांग्रेस विधायक टीकाराम जूली ने इस संबंध में एक्स के माध्यम से कहा कि आखिर जनता और विपक्ष के दबाव में मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा को स्वयं जनसुनवाई के लिए आना पड़ा। मैंने विधानसभा में पुरजोर तरीके से ये मांग उठाई थी क्योंकि अधिकारी तो जिलों में भी बैठते हैं। मुख्यमंत्री आवास तक वही व्यक्ति पहुंचता है जो नीचे की व्यवस्था से कहीं ना कहीं निराश हो चुका होता है। आज मुख्यमंत्री स्वयं जनसुनवाई में शामिल हुए यह अच्छी बात है। मुख्यमंत्री यह सुनिश्चित करें कि यह एक दिन की फोटो अपॉच्र्युनिटी न बनकर एक नियमित प्रक्रिया रहे।
इससे पहले सीएम भजनलाल शर्मा ने सोमवार को एक्स के माध्यम से बताया था कि मुख्यमंत्री निवास पर नियमित रूप से आयोजित होने वाली जनसुनवाई के दौरान आज देवतुल्य जनता से आत्मीय भेंट कर उनकी समस्याओं का संज्ञान लिया। आमजन के कल्याण की प्रतिबद्धता को दोहराते हुए सभी समस्याओं के त्वरित और प्रभावी समाधान के लिए संबंधित अधिकारियों को उचित दिशा-निर्देश प्रदान किए।
PC: rajasthan.ndtv
अपडेट खबरों के लिए हमारा वॉट्सएप चैनल फोलो करें