इंटरनेट डेस्क। राजस्थान में बम से उठाने की धमकी मिलने का सिलसिला समाप्त होने का नाम नहीं ले रहा है। यहां पर एक बार फिर से बम से उड़ाने की धमकी मिली है। खबरों के अनुसार, अब राजधानी जयपुर के तीन स्कूलों को बम से उड़ाने की धमकी मिलने की सूचना सामने आई है।
खबरों के अनुसार, एडिशनल कमिशनर लॉ एंड ऑर्डर डॉ रामेश्वर की ओर से इस संबंध में जानकारी दी गई है। उन्होंने बताया कि द मेयो, जय श्री पैरीवाल, द पैलेस स्कूल को मेल के माध्यम से बम से उठाने की धमकी मिली है। मेल पर ये सूचना पाकर पुलिस मौके पर पहुंच चुकी है। खबरों के अनुसार, जयपुर के सिटी पैलेस स्थित द पैलेस स्कूल में रविवार को धमकी भरा मेल आया था।
स्कूल प्रशासन ने आज ये मेल चेक किया, उसके होश उड़ गए। इसके बाद धमकी भरे मेल की जानकारी माणक चौक थाना पुलिस दी गई। इसके बाद पुलिस ने मौके पर पहुंच बच्चों और टीचर्स को स्कूल से बाहर कर दिया गया। इसके बाद डॉग स्क्वाड की टीम की ओर से सघन जांच की गई। जांच में पुलिस को कोई भी संदिग्ध वस्तु नहीं मिली। आपको बात दें इससे पहले भी जयपुर में कई धमकियां मिल चुकी हैं।
PC: etvbharat
अपडेट खबरों के लिए हमारा वॉट्सएप चैनल फोलो करें