Rajasthan: अब बिजली-पानी जैसी मूलभूत आवश्यकताओं को लेकर गहलोत ने भजनलाल सरकार पर साधा निशाना

इंटरनेट डेस्क। राजस्थान में इन दिनों लोगों को भीषण गर्मी का कहर झेलना पड़ रहा है। भीषण गर्मी के बीच लोगों को पानी की परेशानी से भी जूझना पड़ रहा है। इस संबंध में मुख्यमंत्री के विधानसभा क्षेत्र सांगानेर में महिलाओं ने पानी की मांग को लेकर प्रदर्शन किया है।

इस संबंध में प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने भजनलाल सरकार पर निशाना साधा है। उन्होंने इस संबंध में एक्स के माध्यम से आज कहा कि कल मैंने प्रदेश की बिजली की समस्या उठाई तो सरकार की ओर से प्रेस वाता कर उपलब्धियों का बखान किया पर बिजली कटौती की समस्या जारी है।

बिजली के साथ राजधानी जयपुर में स्थित मुख्यमंत्री के विधानसभा क्षेत्र सांगानेर सहित प्रदेशभर में पेयजल के लिए हाहाकार मचा है एवं आमजन प्रदर्शन करने के लिए जनता मजबूर है। सरकार को प्रेस वार्ता कर उपलब्धि गिनाने की बजाय बिजली-पानी जैसी मूलभूत आवश्यकताओं की पूर्ति पर ध्यान देना चाहिए जिससे जनता को राहत मिल सके।

PC: barandbench
अपडेट खबरों के लिए हमारा वॉट्सएप चैनल फोलो करें