इंटरनेट डेस्क। राजस्थान हाई कोर्ट से जमानत याचिका मंजूर होने के बाद टोंक के समरावता गांव में उपचुनाव के दौरान हुई हिंसा के मामले में आरोपी नरेश मीणा आखिर आज जेल से बाहर हा चुके हैं। वह अब समरावता गांव जाएंगे।
देवली-उनियारा विधानसभा उपचुनाव निर्दलीय लडऩे वाले नरेश मीणा इस मामले में 240 दिन बाद जेल से बाहर आ गए हैं। उपचुनाव के दौरान समरावता गांव के एक बूथ पर नरेश मीणा ने वहां मौजूद एसडीएम को थप्पड़ मार दिया था जिसके बाद काफी हंगामा हुआ था। नरेश मीणा को घटना के दूसरे दिन पुलिस ने गिरफ्तार किया था।
शुक्रवार को हाईकोर्ट से जमानत मंजूर होने के बाद नरेश मीणा ने सोशल मीडिया के माध्यम से कहा था कि मैं टोंक जेल से 14 जुलाई को शाम 3 बजे बाहर आऊंगा और वहां से सीधा समरावता गांव की पावन भूमि को नमन करूंगा।
शुक्रवार को नरेश मीणा ने सोशल मीडिया के माध्यम से कहा था कि आज माननीय हाईकोर्ट ने मुझे 240 दिन जेल में रहने के बाद जमानत दी है। इस दौरान जितने भी शुभचिंतकों ने मेरा, समरावता गांव वासियों और जेल में बंद रहे अन्य साथियों का न्याय की लड़ाई में साथ दिया, उन सभी का तहेदिल से धन्यवाद।
PC: instagram
अपडेट खबरों के लिए हमारा वॉट्सएप चैनल फोलो करें