Rajasthan : 41 जिलों में होने वाली मॉक ड्रिल स्थगित, जारी किए गए ये आदेश...

Rajasthan: Mock drills scheduled to be held in 41 districts postponed, these orders issued

Rajasthan : 41 जिलों में होने वाली मॉक ड्रिल स्थगित, जारी किए गए ये आदेश...

इंटरनेट डेस्क। राजस्थान में गुरुवार 29 मई को होने वाले मॉक ड्रिल को फिलहाल स्थगित कर दिया गया है। बताया गया है कि प्रशासनिक कारणों से मॉक ड्रिल को स्थगित किया गया है और इस संबंध में जल्द ही नई तारीख की घोषणा कर दी जाएगी। बता दे कि गृह विभाग ने पहले मॉक ड्रिल के संबंध में आदेश जारी किए थे जो राज्य के 41 जिलों में आयोजित की जाने वाली थी। नागरिकों की सुरक्षा के साथ ही ब्लैकआउट भी किया जाने वाला था लेकिन फिर से एक आदेश जारी किया गया जिसमें इसे स्थगित करने के संबंध में जानकारी दी गई। 

केंद्र सरकार से मंजूरी मिलने के बाद होगा आयोजन 

मॉक ड्रिल को लेकर जो जानकारी मिली है उसके अनुसार इसे स्थगित करने के आदेश भी केंद्र सरकार द्वारा जारी किए गए हैं। माना जा रहा है कि इस संबंध में अगली घोषणा भी केंद्र सरकार द्वारा ही दी जाएगी और वहां से मंजूरी मिलने के बाद ही एक बार फिर से इसका आयोजन किया जाएगा। बता दें कि भारत-पाकिस्तान के बीच तनाव की स्थिति में जब मॉक ड्रिल का आयोजन किया गया था तो कई जगहों पर काफी कमियां देखी गई थी जिसके कारण केंद्र सरकार नाराज थी और एक बार फिर से इसका आयोजन करने के लिए कहा गया था। इसके आयोजन का उद्देश्य सिर्फ इतना था कि नागरिकों की सुरक्षा को प्राथमिकता दी जा सके और अगर फिर से कभी ऐसी स्थिति बने तो लोगों को पता हो कि क्या करना है और क्या नहीं...

ब्लैकआउट भी था कराया जाना 

मॉक ड्रिल के दौरान एक बार फिर से सीमावर्ती इलाकों में ब्लैकआउट करने की तैयारी की जा रही थी। हालांकि इस बार पूरे इलाके को नहीं बल्कि कुछ एक विशेष भाग को ब्लैकआउट कर लोगों को इस संबंध में विस्तृत जानकारी देने की योजना तैयार की गई थी। माना जा रहा है कि आने वाले 10 दिनों में एक बार फिर से केंद्र सरकार द्वारा इस संबंध में निर्णय लिए जा सकते हैं जिसके बाद सीमावर्ती इलाकों में मॉक ड्रिल का आयोजन किया जाएगा। 

PC : abpnews