Rajasthan: आज होगा मॉक ड्रिल एवं ब्लैक आउट का पूर्व अभ्यास, सायरन बजते ही बंद हो जाएंगी लाइटें

जयपुर। राजस्थान में आज ऑपरेशन शील्ड के तहत मॉक ड्रिल एवं ब्लैक आउट का पूर्व अभ्यास का आयोजन किया जाएगा। प्रदेश के मुख्य सचिव सुधांश पंत ने इसकी तैयारियों को लेकर शुक्रवार को उच्च अधिकारियों के साथ बैठक का उन्हें जरूरी निर्देश दिए हैं।

Rajasthan: आज होगा मॉक ड्रिल एवं ब्लैक आउट का पूर्व अभ्यास, सायरन बजते ही बंद हो जाएंगी लाइटें

जयपुर। राजस्थान में आज ऑपरेशन शील्ड के तहत मॉक ड्रिल एवं ब्लैक आउट का पूर्व अभ्यास का आयोजन किया जाएगा। प्रदेश के मुख्य सचिव सुधांश पंत ने इसकी तैयारियों को लेकर शुक्रवार को उच्च अधिकारियों के साथ बैठक का उन्हें जरूरी निर्देश दिए हैं। राजधानी जयपुर के एक स्थान विशेष पर ऑपरेशन शील्ड के तहत इसका आयोजन किया जाएगा। केन्द्र सरकार एवं राज्य सरकार के द्वारा प्रदत्त आदेशों की अनुपालना में ये मॉक ड्रिल एवं ब्लैक आउट के पूर्व अभ्यास का आयोजन किया जाएगा। 

जिला कलक्टर डॉ. जितेन्द्र कुमार सोनी ने इस संबंध में लोगों से अपील की है। उन्होंने अभ्यास से संबंधित क्षेत्र के नागरिकों से ब्लैक आउट के दौरान स्वेच्छा से घरों, कार्यालयों, प्रतिष्ठानों एवं वाहनों की लाइट बंद कर सहयोग की अपील की है। पूर्व अभ्यास के लिए चिन्हित परिधि क्षेत्र के अतिरिक्त जिले के अन्य क्षेत्रों में सामान्य परिस्थितियां बनीं रहेंगी।

ब्लैक आउट होने पर करना होगा ऐसा
अतिरिक्त जिला कलक्टर (दक्षिण) संतोष मीणा ने इस संबंध में बताया कि चिन्हित स्थान पर ब्लैक आउट किए जाने वाले क्षेत्र में रात्रि के समय सायरन बजा कर स्थानीय नागरिकों को ब्लैक आउट की सूचना दी जाएगी। संबंधित क्षेत्र के नागरिक ड्रोन से होने वाले हवाई हमले की मॉक ड्रिल स्थिति में ब्लैक आउट किए जाने पर सायरन या हूटर बजते ही बिना घबराए अपने घरों में रहें व अनावश्यक घर से बाहर न निकलें, अपने प्रत्येक स्थान की लाइट स्वेच्छा से बंद कर दें, भगदड न मचाए व धूम्रपान न करें, माचिस, मोबाइल, टॉर्च एवं फ्लैश लाइट का इस्तेमाल न करें।

PC: rajasthan.ndtv 
अपडेट खबरों के लिए हमारा वॉट्सएप चैनल फोलो करें