Rajasthan: चुनावों से पहले ये काम कर चर्चाओं में आए विधायक, जाने इसके पीछे क्या है कारण?

राजस्थान में विधानसभा चुनाव एकदम नजदीक है और ऐसे में सभी राजनीतिक पार्टियां और उनके नेता मैदान में उतर चुके है।

Rajasthan:  चुनावों से पहले ये काम कर चर्चाओं में आए विधायक, जाने इसके पीछे क्या है कारण?

इंटरनेट डेस्क। राजस्थान में विधानसभा चुनाव एकदम नजदीक है और ऐसे में सभी राजनीतिक पार्टियां और उनके नेता मैदान में उतर चुके है। नेताओं के लगातार दौरे भी हो रहे है तो वही कुछ नेता चुनाव जीतने के लिए और लोगों के दिलों में जगह बनाने के लिए अलग अलग तरह के काम करने में भी लगे है। 

ऐसा ही मामला सामने आया है राजस्थान के दौसा जिले से, दरअसल यहां महुआ सीट से वर्तमान विधायक एक बार फिर चर्चा में आ गए हैं। राजस्थान के महुआ सीट से विधायक ओम प्रकाश हुड़ला ने ऐसा कुछ किया है, जिसकी सोशल मीडिया पर भी खूब चर्चा है।

मीडिया रिपोटर्स की माने तो विधायक ओम प्रकाश हुड़ला की एक तस्वीर सामने आई, जिसकी खूब चर्चा हो रही है। यहां विधायक अपने विधानसभा क्षेत्र के बुजुर्ग मतदाताओं के जूते की पॉलिश करते हुए नजर आ रहे हैं। खबरों की माने तो महुआ पुलिस थाने के सामने टेंट लगाया गया, बाकायदा बैनर भी लगाया गया और उसके बाद विधायक ओम प्रकाश हुड़ला का मोची अवतार देखने को मिला।

pc- one india hindi