Rajasthan: किरोड़ी लाल मीणा ने अब किसानों के हित में उठा लिया है ये बड़ा कदम

जयपुर। भजनलाल सरकार ने एक बार फिर से प्रदेश के किसानों को लेकर बड़ा कदम उठाया है। सरकार की ओर से मेरी पॉलिसी मेरे हाथ’अभियान के राज्य स्तरीय कार्यक्रम को शुरू किया गया है।

Rajasthan: किरोड़ी लाल मीणा ने अब किसानों के हित में उठा लिया है ये बड़ा कदम

जयपुर। भजनलाल सरकार ने एक बार फिर से प्रदेश के किसानों को लेकर बड़ा कदम उठाया है। सरकार की ओर से मेरी पॉलिसी मेरे हाथ’अभियान के राज्य स्तरीय कार्यक्रम को शुरू किया गया है। कृषि मंत्री डॉ. किरोड़ी लाल मीणा ने बुधवार को पंत कृषि भवन में किसानों को प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना की पॉलिसियों का वितरण कर खरीफ— 2025 की ‘मेरी पॉलिसी मेरे हाथ’अभियान के राज्य स्तरीय कार्यक्रम का शुभारम्भ किया।

इस दौरान कृषि मंत्री डॉ. किरोड़ी लाल ने कहा कि पूरे देश में खरीफ— 2025 की 8 करोड़ 71 लाख बीमा पॉलिसियां करवाई गई हैं, जिनमें से 2 करोड़ 16 लाख यानी लगभग 25 प्रतिशत पॉलिसियां राजस्थान की हैं।

किसानों को बीमा के प्रति जागरुक करने के लिए पूरे प्रदेश में ग्राम पंचायत मुख्यालय पर शिविर लगाकर 1 अक्टूबर से 31 अक्टूबर तक घर-घर जाकर पॉलिसियों का वितरण किया जा रहा है एवं विभागीय अधिकारियों द्वारा  नवीन कृषि तकनीकों एवं विभागीय योजनाओं की जानकारी भी दी जा रही है।

कृषि मंत्री डॉ. किरोड़ी लाल ने जानकारी दी कि जो किसान इन शिविरों में पॉलिसी प्राप्त करने से वंचित रह जाते हैं, वे अपनी फसल बीमा पॉलिसी संबंधित कृषि पर्यवेक्षक एवं बीमा कंपनी के स्थानीय कार्यालय से प्राप्त कर सकते हैं।  फसल बुआई करने के बाद किसी कारण से फसल नहीं उग पाती है तो ऐसे किसान को बीमित राशि का 25 प्रतिशत मुआवजा दिया जा रहा है।

लगभग 32.10 लाख कृषकों को लगभग 2.16 करोड़ पॉलिसियों का वितरण किया जाएगा

उन्होंने कहा कि किसानों को इन विकट परिस्थितियों में नुकसान होने पर सरकार द्वारा सहायता मिलने से आर्थिक मजबूती मिलती है। बीमा कंपनियों द्वारा राज्य के सभी ग्राम पंचायत स्तर पर शिविरों का आयोजन कर लगभग 32.10 लाख कृषकों को लगभग 2.16 करोड़ पॉलिसियों का वितरण किया जाएगा।

PC: dipr.rajasthan
अपडेट खबरों के लिए हमारा वॉट्सएप चैनल फोलो करें