Rajasthan Jobs: प्राइमरी टीचर के कुल 5636 पदों की भर्ती के लिए शुरू हुई आवेदन प्रक्रिया

इंटरनेट डेस्क। राजस्थान कर्मचारी चयन आयोग की ओर से प्राइमरी टीचर (कक्षा एक से पांचवीं) के पदों पर आवेदन  प्रक्रिया आज से शुरू हो चुकी है। 

Rajasthan Jobs: प्राइमरी टीचर के कुल 5636 पदों की भर्ती के लिए शुरू हुई आवेदन प्रक्रिया

इंटरनेट डेस्क। राजस्थान कर्मचारी चयन आयोग की ओर से प्राइमरी टीचर (कक्षा एक से पांचवीं) के पदों पर आवेदन  प्रक्रिया आज से शुरू हो चुकी है।  योग्य अभ्यर्थी आधिकारिक वेबसाइट के माध्यम से प्राइमरी टीचर के कुल 5636 पदों की इस भर्ती के लिए 06 दिसंबर तक आवेदन कर सकते हैं।

न्यूनतम 50 प्रतिशत अंकों के साथ उच्चतर माध्यमिक शिक्षा उत्तीर्ण होने के साथ ही प्रारंभिक शिक्षा में दो वर्षीय डिप्लोमा आवेदन करेन के लिए जरूरी है। बीएलएड की डिग्री प्राप्त अभ्यर्थी भी आवेदन कर सकता है।

भर्ती का विवरण इस प्रकार है:

पदों का नाम:  प्राइमरी टीचर
पद:  5636

आवेदन करने की अन्तिम तारीख: 06 दिसंबर, 2025
आयु सीमा: म्मीदवारों की न्यूनतम आयु 18 वर्ष होनी चाहिए। साथ ही उम्मीदवारों ने 40 वर्ष की आयु पूरी न की हो।

इस प्रकार करें आवेदन: अभ्यर्थी आधिकारिक वेबसाइट rssb.rajasthan.gov.in से पूरी जानकारी प्राप्त कर आवेदन कर सकते हैं। 

PC: hindi.news18

अपडेट खबरों के लिए हमारा वॉट्सएप चैनल फोलो करें