Rajasthan: राजस्थान विधानसभा के लिए ऐतिहास दिन, राष्ट्रपति ने किया सदन को संबोधित, राजस्थानियों के लिए बोली बड़ी बात

जानकारी के लिए बता दें की राजस्थान विधानसभा के इतिहास में यह पहला मौका है जब देश की राष्ट्रपति ने विधानसभा में विधायकों को संबोधित किया है।

Rajasthan: राजस्थान विधानसभा के लिए ऐतिहास दिन, राष्ट्रपति ने किया सदन को संबोधित, राजस्थानियों के लिए बोली बड़ी बात

इंटरनेट डेस्क। राजस्थान के लिए आज बड़ा ही गौरव का दिन भी है और ऐतिहासिक भी है। इसका कारण यह है की देश की राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने राजस्थान की विधानसभा को संबोधित किया है। उन्होंने अपने संबोधन में कई बड़ी बाते कही। उन्होंने कहा की अतिथि को भगवान मानने की भारतीय परंपरा को राजस्थान ने खूब निभाया है।

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने अपने भाषण की शुरूआत राजस्थानी भाष में बोलकर किया। उन्होंने कहा की देश के दो सदनों को राजस्थानी चला रहे हैं ये गर्व की बात है। आपको बता दें की राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु के विधानसभा पहुंचते ही उनका जोरदार स्वागत किया गया। इस मौके पर राज्यपाल और विधानसभा अध्यक्ष के साथ पूरे विधायक भी मौजूद रहे।

जानकारी के लिए बता दें की राजस्थान विधानसभा के इतिहास में यह पहला मौका है जब देश की राष्ट्रपति ने विधानसभा में विधायकों को संबोधित किया है। राष्ट्रपति का विधानसभा में दिया जाने वाला भाषण सदन की कार्यवाही में शामिल नहीं किया जाएगा। आपको बता दें की राजस्थान विधानसभा का मानसून सत्र आज से शुरू हो गया है और यह गहलोत सरकार का अंतिम विधानसभा सत्र है। इसके बाद नवंबर में राजस्थान में विधानसभा चुनाव हो जाएंगे।

pc- amarujala