Rajasthan: दिल्ली में आलाकमान की बैठक, संगठनात्मक बदलाव को लेकर तैयारिया तेज, सचिन को भी मिल सकती है बड़ी जिम्मेदारी

मीडिया रिपोटर्स के अनुसार राजस्थान कांग्रेस में संगठनात्मक बदलाव, होने वाले चुनाव, मंत्रिमंडल विस्तार पर चर्चा हुई है

Rajasthan: दिल्ली में आलाकमान की बैठक, संगठनात्मक बदलाव को लेकर तैयारिया तेज, सचिन को भी मिल सकती है बड़ी जिम्मेदारी

इंटरनेट डेस्क। राजस्थान में विधानसभा चुनावों लेकर कांग्रेस आलाकमान भी सक्रिय हो चुका है और उसके साथ ही दिल्ली में एक बड़ी बैठक हुई है। इस बैठक में कांग्रेस आलाकमान के साथ राजस्थान प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष गोविंद डोटासरा और प्रभारी सुखविंदर सिंह भी शामिल हुए है। इस बैठक के साथ ही यह तय हो गया है की चुनावों में दिल्ली से ही सबकुछ तय होगा। 

मीडिया रिपोटर्स की माने तो इस बैठक में प्रदेश प्रभारी सुखजिंदर सिंह रंधावा, कांग्रेस अध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा,राहुल गांधी, राष्ट्रीय अध्यक्ष खरेग,संगठन महासचिव केसी वेणुगोपाल और साथ ही तीनों सह प्रभारी भी शामिल हुए। 

मीडिया रिपोटर्स के अनुसार राजस्थान कांग्रेस में संगठनात्मक बदलाव, होने वाले चुनाव, मंत्रिमंडल विस्तार पर चर्चा हुई है। सूत्रों की मानें तो इस बैठक के बाद संगठनात्मक बदलाव होगा। किसे किस पद पर आगे बढ़ाना है और किसे नई जिम्मेदारी देनी है। यह इस बैठक के साथ ही तय हो जाएगा। 

pc- india tv hindi