Rajasthan: खींवसर सीट पर बढ़ेगी हनुमान बेनीवाल की पार्टी आरएलपी की मुश्किल, भाजपा ने उठा लिया है ये कदम

इंटरनेट डेस्क। राजस्थान में सात विधानसभा सीटों पर होने वाले उपचुनाव से पहले भारतीय जनता पार्टी के लिए अच्छी खबर आई है। खबर ये है कि विधानसभा चुनाव 2023 में निर्दलीय के रूप में चुनाव लडक़र पार्टी को नुकसान पहुंचाने वाले दुर्ग सिंह चौहान ने उपचुनाव से पहले भाजपा का दामन थाम लिया है। उन्होंने खींवसर सीट से भाजपा प्रत्याशी रेवंतराम डांगा का समर्थन कर दिया है।

खबरों के अनुसार, दुर्ग सिंह भाजपा मुख्यालय पर प्रदेश अध्यक्ष मदन राठौड़ की मौजूदगी में भारतीय जनता पार्टी में शामिल हो गए हैं। आपको बता दें कि 2023 के विधानसभा चुनाव में दुर्गसिंह ने निर्दलीय चुनाव लडक़र 15 हजार वोट हासिल किए थे। इससे भाजपा को नुकसान हुआ था। इस सीट पर भारतीय जनता पार्टी के उम्मीदवार को करीब 2000 वोट से  शिकस्त मिली थी।

अब दुर्ग सिंह के भाजपा में शमिल होने से पार्टी को मजबूती मिली है। इस सीट से साल 2023 में आरएलपी सुप्रीमो हनुमान बेनीवाल ने जीत हासिल की थी। अब इस सीट पर आरएलपी की मुश्किल बढ़ सकती है। 

PC: newindianexpress

अपडेट खबरों के लिए हमारा वॉट्सएप चैनल फोलो करें