Rajasthan: हनुमान बेनीवाल ने पीएम मोदी को याद दिलाया पुराना वादा, इन चार सवालों के मांगे जवाब

जयपुर। नागौर सांसद हनुमान बेनीवाल ने भी अजमेर दौरे से पहले प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी को 2023 के विधानसभा चुनाव से पूर्व किए गए वादे का याद दिलाया है।

Rajasthan: हनुमान बेनीवाल ने पीएम मोदी को याद दिलाया पुराना वादा, इन चार सवालों के मांगे जवाब

जयपुर। नागौर सांसद हनुमान बेनीवाल ने भी अजमेर दौरे से पहले प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी को 2023 के विधानसभा चुनाव से पूर्व किए गए वादे का याद दिलाया है। आरएलपी प्रमुख हनुमान बेनीवाल ने इस संबंध में शुक्रवार को एक्स के माध्यम से कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी  अजमेर (राजस्थान) आ रहे है।

मैं श्री नरेंद्र मोदी  जी को पुनः स्मरण दिलाना चाहता हूं कि 2023 के विधानसभा चुनाव से पूर्व आपने पेपर लीक से जुड़े मामलों में माफियाओं को पाताल से निकालकर उन्हें सजा दिलाने का जो वादा किया था, उस वादे का आज तक क्या हुआ? भ्रष्टाचार को लेकर जीरो टॉलरेंस की बात आपने की मगर आप और आपकी सरकार अपने वादे पर आज तक पूर्ण रूप से खरा नहीं उतर पाई ।

बेनीवाल ने कहा कि राजस्थान में बार-बार सामने आए पेपर लीक मामलों ने लाखों मेहनती अभ्यर्थियों के भविष्य को प्रभावित किया है। युवाओं का विश्वास इस व्यवस्था से उठ गया,ऐसे में युवाओं ने आपके दल की सरकार पर भरोसा करके BJP को सत्ता में बैठाया क्योंकि राजस्थान लोक सेवा आयोग के पुनर्गठन और भर्ती प्रक्रियाओं में पारदर्शिता लाने को लेकर बड़े आश्वासन आपने  दिए मगर किसी भी वादे को निभाया नहीं गया |

कल जहां सभा करेंगे, उस सभा स्थल से थोड़ी दूरी पर राजस्थान लोक सेवा आयोग (RPSC) का मुख्यालय है, मैं सरकार के दोगलेपन का एक बड़ा उदाहरण आपको देना चाहता हूं कि S.I. भर्ती में बड़े स्तर पर भ्रष्टाचार प्रमाणित हुआ, कई लोग गिरफ्तार हुए मगर उस भर्ती को यथावत रखने के लिए आपकी राजस्थान सरकार रात - दिन एक करके बैठी है, ऐसे में BJP की जो दोगली नीति जनता के सामने उजागर हुई।

एक दूसरा उदाहरण देना चाहूंगा कि आपने कई बार सार्वजनिक सभाओं में कहा कि न खाऊंगा और न खाने दूंगा मगर राजस्थान के तीन विधायकों का विधायक कोष की स्वीकृति के एवज में रिश्वत लेने से जुड़ा प्रकरण जनता के सामने सार्वजनिक हुआ,इससे पहले एक विधायक को ACB ने रिश्वत से जुड़े मामले में ही पकड़ा,इस पूरे मामले में एक विधायक आपकी पार्टी का भी था मगर इससे ज्यादा दुर्भाग्यपूर्ण क्या हो सकता है कि राजस्थान भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष स्टिंग में रिश्वत लेते सामने आए बीजेपी के उस विधायक के पक्ष में सीना तानकर खड़े हो गए

युवाओं का भविष्य केवल वादों से नहीं, बल्कि ठोस फैसलों से सुरक्षित होगा
बेनीवाल ने कहा कि राजस्थान का युवा और राजस्थान की जनता आपसे पुनः पूछ रही है कि राजस्थान में हुए पेपर लीक के मामलों में  मगरमच्छों पर सख्त और समयबद्ध कार्रवाई कब सुनिश्चित होगी? राजस्थान लोक सेवा आयोग के पुनर्गठन पर स्पष्ट रोडमैप कब दिया जाएगा ?.ऐसे भ्रष्ट विधायकों पर कब कार्यवाही होगी जिनका भ्रष्ट आचरण जनता के सामने उजागर हो गया है ? राजस्थान पुलिस उप-निरीक्षक भर्ती -2021 (S.I. भर्ती  2021) को लेकर केंद्र सरकार का क्या स्टैंड है ?    युवाओं का भविष्य केवल वादों से नहीं, बल्कि ठोस फैसलों से सुरक्षित होगा |

PC: bhayaji
अपडेट खबरों के लिए हमारा वॉट्सएप चैनल फोलो करें