pc: news18
मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के नेतृत्व वाली सरकार ने एक आईपीएस अधिकारी और राजस्थान प्रशासनिक सेवा के 83 अधिकारियों का तबादला किया है।
राज्य कार्मिक विभाग ने सोमवार देर रात इस संबंध में आदेश जारी किया। इसके साथ ही राज्य सरकार ने राजस्थान प्रशासनिक सेवा (आरएएस) के पांच अधिकारियों के पूर्व में किए गए तबादलों को निरस्त कर दिया है।
नीम का थाना एसपी रहे आईपीएस अधिकारी प्रवीण नायक नुनावत को राज्यपाल का एडीसी बनाया गया है। सीकर एसपी भुवन भूषण यादव एसपी नीम का थाना का अतिरिक्त कार्यभार संभालेंगे।
तबादला किए गए आरएएस अधिकारियों में कई अतिरिक्त जिला कलेक्टर और उपखंड अधिकारी शामिल हैं।
अपडेट खबरों के लिए हमारा वॉट्सएप चैनल फोलो करें