Rajasthan सरकार ने लिया है बड़ा फैसला, अब इन आठ जिलों में भी खुलेंगे विशेष पॉक्सो कोर्ट

जयपुर। प्रदेश की भजनलाल सरकार ने अब राज्य में बाल सुरक्षा और न्याय प्रक्रिया को तेज करने की दिशा में बड़ा फैसला लिया है। सरकार ने अब प्रदेश के आठ जिलों में नए विशेष पॉक्सो  अदालतों की स्थापना करने का निर्णय लिया है।

प्रदेश की भाजपा सरकार की ओर से ये फैसला कार्यवाहक मुख्य न्यायाधीश संजीव प्रकाश शर्मा के साथ विचार-विमर्श के बाद लिया गया है। इस संबंध में विधि विभाग ने आधिकारिक अधिसूचना जारी कर दी है। प्रदेश सरकार ने जिलेवार क्षेत्रीय सीमाओं के लिए विशेष न्यायालयों को स्वीकृति दी है।  सरकार ने प्रदेश के फलोदी, डीडवाना, खैरथल, ब्यावर, बाड़मेर, डीग, कोटपुतली और सलूम्बर जिलों में एक-एक पॉक्सो अदालत को मंजूरी दी है।

अब प्रदेश के इन आठों जिलों में अब एक-एक नई पॉक्सो अदालत संचालित हो सकेगी। राजस्थान सरकार के विधि सचिव राघवेंद्र काछवाल के माध्यम से ये अधिसूचना जारी की गई है। बच्चों के खिलाफ होने वाले लैंगिक अपराधों पर लगाम लगाने और उनकी सुनवाई को और अधिक प्रभावी बनाने के लिए सरकार की ओर से ये कदम उठाया गया है।

PC: dipr.rajasthan 
अपडेट खबरों के लिए हमारा वॉट्सएप चैनल फोलो करें