Rajasthan: श्रीकरणपुर से कांग्रेस की जीत पर गदगद हुए गहलोत, भाजपा को लेकर बोल दी ऐसी बात की लग जाएगी पीएम मोदी को भी.....

इंटरनेट डेस्क। राजस्थान में श्रीकरणपुर विधानसभा सीट के चुनावी नतीजे आ चुके है और यहां से भाजपा को हार का सामना करना पड़ा है। यहां भाजपा ने चुनाव के पहले ही सुरेंद्रपाल सिंह टीटी को मंत्री बना दिया था, लेकिन फिर भी पार्टी को हार का सामना करना पड़ा है। यहां से कांग्रेस पार्टी के उम्मीदवार रुपिंदर कुन्नर ने जीत हासिल कर ली है।

इसी बीच राजस्थान के पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने कांग्रेस पार्टी के उम्मीदवार को जीत की बधाई भी दे दी है। अशोक गहलोत ने ट्वीट कर कुन्नर को जीत की बधाई दी है। गहलोत ने अपने आधिकारिक ट्विटर हैंडल पर लिखा, श्रीकरणपुर में कांग्रेस प्रत्याशी रुपिन्दर सिंह कुन्नर को जीत की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं।

यह जीत स्व. गुरमीत सिंह कुन्नर के जनसेवा कार्यों को समर्पित है। श्रीकरणपुर की जनता ने भारतीय जनता पार्टी के अभिमान को हराया है, चुनाव के बीच प्रत्याशी को मंत्री बनाकर आचार संहिता और नैतिकता की धज्जियां उड़ाने वाली भाजपा को जनता ने सबक सिखाया है।

pc- naidunia

खबर का अपडेट पाने के लिए हमारा वाटसएप चैनल फोलो करें।