Rajasthan: बांसवाड़ा की घटना को लेकर गहलोत ने भजनलाल पर कसा तंज, कहा-मुख्यमंत्री जी...

जयपुर। बांसवाड़ा के कलिंजरा में पूर्व प्रेमी द्वारा शिक्षिका की तलवार से काटकर हत्या किए जाने की भयावह घटना को लेकर पूर्व सीएम अशोक गहलोत ने मौजूदा मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा पर निशाना साधा है। उन्होंने इस संबंध में आज एक खबर को पोस्ट कर अपनी प्रतिक्रिया दी है।

अशोक गहलोत ने इस संबंध में आज एक्स के माध्यम से कहा कि बांसवाड़ा की यह खबर राजस्थान की कानून एवं चिकित्सा व्यवस्था दोनों की पोल खोलने के लिए काफी है। एक तरफ आरोपी जेल से जमानत पर बाहर आकर पुन: खुले आम शिक्षिका की तलवार से हत्या कर देता है, क्योंकि उसके मन में पुलिस का कोई खौफ नहीं है। लगभग 24 घंटे बीत जाने के बाद भी हमलावर पुलिस की पहुंच से बाहर है।

दूसरी तरफ घायल महिला को लेने एंबुलेंस इसलिए नहीं पहुंच सकी क्योंकि डीजल नहीं था। यदि एंबुलेंस समय पर पहुंच जाती तो शायद पीडि़ता की जान बच जाती। मुख्यमंत्री जी, ये डेढ़ साल और पांच साल की कोरी बयानबाजी करने की बजाय आप कानून एवं चिकित्सा व्यवस्था में सुधार करने पर ध्यान दें जिससे निर्दोष लोगों की ऐसे जान न जाए।

भाजपा राज में कानून-व्यवस्था पूरी तरह ध्वस्त हो चुकी है: जूली
वहीं नेता प्रतिपक्ष टीकाराम जूली ने इस संबंध आज एक्स के माध्यम से कहा कि कलिंजरा, बांसवाड़ा में एक महिला अध्यापिका की तलवार से निर्मम हत्या अत्यंत ही भयावह घटना हृदय को झकझोर देने वाली है। शोकाकुल परिवार के प्रति अपनी गहरी संवेदनाएं व्यक्त करता हूँ। प्रदेश में लगातार जिस प्रकार आपराधिक घटनाएं बढ़ रही हैं, उससे साफ है कि भाजपा राज में कानून-व्यवस्था पूरी तरह ध्वस्त हो चुकी है। शासन मूकदर्शक बना बैठा है और अपराधियों के हौसले बुलंद हैं।

दु:खद पहलू यह भी है कि घायल को अस्पताल पहुंचाने के लिए जब ग्रामीणों ने एम्बुलेंस को कॉल किया, तो चालक ने यह कहकर मना कर दिया कि एंबुलेंस में डीजल नहीं है।  इससे बड़ा दुर्भाग्य और प्रशासनिक संवेदनहीनता का उदाहरण क्या हो सकता है? माननीय मुख्यमंत्री जी, प्रदेश में दिन-ब-दिन बिगड़ती कानून-व्यवस्था और चिकित्सा सुविधाओं में तत्काल सुधारात्मक कदम उठाने की सख्त आवश्यकता है।

PC:  aajtak
अपडेट खबरों के लिए हमारा वॉट्सएप चैनल फोलो करें