Rajasthan : अब इस समाज ने प्रदेश सरकार को डाला चिन्ता में, गहलोत सरकार को मजबूरी में स्थगित करनी पड़ी सफाईकर्मी भर्ती 

इंटरनेट डेस्क। चुनावी साल में राजस्थान की अशोक गहलोत सरकार की परेशानियां कम होने का नाम नहीं ले रही है। अब सफाई कर्मचारियों की भर्ती को लेकर वाल्मीकि समाज ने विरोध किया है।

Rajasthan : अब इस समाज ने प्रदेश सरकार को डाला चिन्ता में, गहलोत सरकार को मजबूरी में स्थगित करनी पड़ी सफाईकर्मी भर्ती 

इंटरनेट डेस्क। चुनावी साल में राजस्थान की अशोक गहलोत सरकार की परेशानियां कम होने का नाम नहीं ले रही है। अब सफाई कर्मचारियों की भर्ती को लेकर वाल्मीकि समाज ने विरोध किया है। इसके कारण सरकार ने इस भर्ती को स्थगित कर दिया है। 

राजस्थान की अशोक गहलोत सरकार की ओर से हाल ही में सफाई कर्मी के 13 हजार से अधिक पदों पर भर्ती निकाली गई थी। आवेदन प्रक्रिया शुरू होने से पहले ही इस भर्ती को लेकर वाल्मीकि समाज ने भर्ती में आरक्षण का विरोध किया था।

इसमें वाल्मीकि समाज को ही प्राथमिकता से शामिल करने की मांग की गई। इसके तहत सफाईकर्मियों ने कार्य बहिष्कार कर प्रदेश की अशोक गहलोत सरकार को चिन्ता में डाल दिया था। वाल्मीकि समाज के भारी विरोध के बाद प्रदेश सरकार को सफाई कर्मी की इस भर्ती स्थगित करना पड़ा।

खबरों के अनुसार, प्रदेश की कांग्रेस सरकार की ओर से इस भर्ती प्रक्रिया को अगले आदेश तक स्थगित कर दिया है। एक समाज विशेष के विरोध के कारण प्रदेश सरकार को सरकार ने अपने कदम पीछे खींचने पड़े हैं।