Rajasthan: सचिन पायलट से पहले इस नेता ने दिया कांग्रेस को बड़ा झटका, BJP में होंगे शामिल

जानकारी के अनुसार इस दौरान बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष सीपी जोशी, नेता प्रतिपक्ष राजेंद्र राठौड़ के साथ बड़ी संख्या में महरिया के समर्थक भी मौजूद रहेंगे।

Rajasthan: सचिन पायलट से पहले इस नेता ने दिया कांग्रेस को बड़ा झटका, BJP में होंगे शामिल

इंटरनेट डेस्क। राजस्थान में विधानसभा चुनावों में अभी 6 महीने का समय है लेकिन नेताओं की अदला बदली का खेल शुरू हो चुका है। कांग्रेस के नेता भाजपा में तो भाजपा के नेता कांग्रेस ज्वाइन करने की होड़ में दिखेंगे। इसका पहला नजारा जल्द ही सामने आने वाला भी है। वैसे प्रदेश कांग्रेस में इस समय कई गुटों में बंटी हुई है और सचिन पायलट का गुट तो अशोक गहलोत के खिलाफ बगावती रूख अपनाए हुए है। 

कांग्रेस आलाकमान इस संकट का समाधान करने में लगी है लेकिन उससे पहले ही पार्टी को बड़ा झटका लगा है। जानकारी के अनुसार पूर्व केंद्रीय मंत्री सुभाष महरिया कांग्रेस का दामन छोड़ बीजेपी में शामिल होने जा रहे हैं। महरिया शुक्रवार सुबह 10ः15 बजे बीजेपी मुख्यालय में वरिष्ठ नेताओं की मौजूदगी में एक बार फिर बीजेपी की सदस्यता ग्रहण करेंगे। 

जानकारी के अनुसार इस दौरान बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष सीपी जोशी, नेता प्रतिपक्ष राजेंद्र राठौड़ के साथ बड़ी संख्या में महरिया के समर्थक भी मौजूद रहेंगे। वैसे महरिया का बीजेपी में जाना कांग्रेस के लिए बड़ा झटका माना जा रहा है। सूत्रों की माने तो महरिया के बाद कई और नेता भी कांग्रेस का दामन छोड़ने की लाइन में है।

PC- indiatv.in