Rajasthan: पूर्व सीएम की बड़ी बहन विमला देवी का निधन, गहलोत ने लिखा आपकी कमी मेरे जीवन में हमेशा खलती रहेगी

इंटरनेट डेस्क। राजस्थान के पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत के लिए आज एक बड़ी क्षति हुई हैं और वो इसे कभी भी पूरी नहीं कर पाएंगे। जी हां पूर्व सीएम अशोक गहलोत की बड़ी बहन विमला देवी कच्छावा का 93 साल की उम्र में निधन हो गया है। विमला देवी पिछले काफी समय से बीमार चल रही थीं।

बता दें की पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने सोशल मीडिया पर पोस्ट कर लिखा कि बड़ी बहन का हमारे बीच से जाना मेरे लिए हमेशा के लिए एक रिक्त स्थान छोड़ गया है, जिसे कभी भरा नहीं जा सकेगा। बता दें की गहलोत चाहे जहां रहे लेकिन हर रक्षा बंधन पर वो बहन के घर राखी बंधवाने पहुंचते थे और चुनाव का नामांकन दाखिल करने से पहले भी वो अपने बहन के पास जाते थे। 

जानकारी के अनुसार गहलोत ने लिखा कि बाईजी मेरे लिए मां के समान थीं। उनकी कमी मेरे जीवन में हमेशा खलती रहेगी। अपने 93 वर्ष के जीवन में उन्होंने सभी को बेहद स्नेह और आशीर्वाद दिया है। मेरी प्रार्थना है कि ईश्वर उन्हें अपने श्रीचरणों में स्थान देें। अंतिम प्रणाम बाईजी।

pc- aaj tak