इंटरनेट डेस्क। देश की केंद्र सरकार ने पांच लोगों को हाल ही में 5 विभूतियों को देश का सबसे बड़ा सम्मान देने की घोषणा की है। तब से लेकर भारत रत्न देश में चर्चा का विषय बना हुआ है। कुछ लोग इस फैसले का स्वागत कर रहे हैं तो कुछ इस पर सवाल खड़े कर रहे हैं। इसी को लेकर राजस्थान के पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने भी केंद्र पर निशाना साधा है।
अशोक गहलोत ने अपने ट्वीटर हैंडल पर लिखा कि भारत सरकार द्वारा 5 विभूतियों को भारत रत्न दिए जाने का स्वागत करते हैं। इन विभूतियों के लिए हमारे दिल में अथाह सम्मान है एवं देश के लिए इनका योगदान अतुलनीय है।
अशोक गहलोत ने आगे लिखा कि हालांकि ऐसा लगता है कि एक वर्ष में अधिकतम 3 भारत रत्न देने के नियम को तोड़कर आनन-फानन में भारत रत्न देकर इस सम्मान का चुनावीकरण एवं राजनीतिकरण किया गया है एवं सम्मान की गरिमा कम की गई है। मुझे नहीं लगता है कि इन निर्णयों से एनडीए को बहुत बड़ा लाभ मिल सकेगा।
pc- ndtv raj
खबर का अपडेट पाने के लिए हमारा वाटसएप चैनल फोलो करें।