इंटरनेट डेस्क। राजस्थान कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा ने केशवरायपाटन की खजूरी पंचायत के स्कूल में हुए हादसे को लेकर अपनी प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने इस संबंध में सोशल मीडिया के माध्यम से प्रदेश की भजनलाल सरकार पर निशाना साधा है।
राजस्थान के पूर्व शिक्षा मंत्री गोविंद सिंह डोटासरा ने इस संबंध में एक्स के माध्यम से अपनी प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने एक्स पर एक खबर को पोस्ट कर कहा कि प्रदेश में जब से भाजपा की सरकार बनी है, हर कार्य में लीपापोती एवं भ्रष्टाचार फैला है। केशवरायपाटन की खजूरी पंचायत के स्कूल में हुआ हादसा बेहद गंभीर है।
स्कूल भवन के मरम्मत कार्य के सिर्फ 2 महीने में छत के प्लास्टर गिरने की घटना भ्रष्ट भाजपाई मॉडल को उजागर करती है। भाजपा सरकार में फैले भ्रष्टाचार की वजह से न तो कार्य की गुणवत्ता का ध्यान रखा जा रहा है और न ही निर्माण निर्धारित मापदंड़ों के अनुरुप हो रहा है। मैं ईश्वर से घायल विद्यार्थियों के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना करता हूं।
PC: jansatta
अपडेट खबरों के लिए हमारा वॉट्सएप चैनल फोलो करें