Rajasthan Elections 2023: गहलोत की गारंटियों से क्यों घबरा रही भाजपा, क्या सता रहा नेताओं को कोई डर?

राजस्थान में विधानसभा चुनाव होने जा रहे है और ऐसे में राजस्थान में चुनावी पारा अपनी चरम सीमा पर पहुंच गया है।

Rajasthan Elections 2023: गहलोत की गारंटियों से क्यों घबरा रही भाजपा, क्या सता रहा नेताओं को कोई डर?

इंटरनेट डेस्क। राजस्थान में विधानसभा चुनाव होने जा रहे है और ऐसे में राजस्थान में चुनावी पारा अपनी चरम सीमा पर पहुंच गया है। कांग्रेस और भाजपा एक दूसरे पर निशाना साधने से नहीं चूक रहे है तो वहीं सब अपनी अपनी जीत के दावे भी कर रहे है। इसी बीच सीएम अशोक गहलोत ने शुक्रवार को सात गारंटी और प्रदेश के लोगों को दी है।

सीएम अशोक गहलोत ने कहा ही अगर उनकी सरकार रिपीट होती है तो वो इन सात गारंटियों को पूरा करेंगे। इसके बाद भाजपा ने सीएम अशोक गहलोत की गारंटियों को लेकर उन पर निशाना साधा। केन्द्रीय कृषि राज्यमंत्री कैलाश चौधरी ने जयपुर में मीडिया से रूबरू होते हुए कहा कि कांग्रेस को चुनाव से ठीक पहले किसानों, महिलाओं, प्रदेश के युवाओं और गोवंश की याद क्यों आई है।

उनहोंने कहा की बीते पांच साल से कांग्रेस सत्ता में थी। तब किसानों का कर्जा माफ नहीं किया। महिलाओं की सुरक्षा करने में असमर्थ रहे और युवाओं को रोजगार नहीं दे सके। अब चुनाव से ठीक पहले झूठा वादा करके लोगों को भ्रमित किया जा रहा है।

pc- siasat.com