Rajasthan Elections 2023: गहलोत और पायलट को क्यों कहनी पड़ रही ये बात? दोनों के बीच प्यार-मोहब्बत बन चुकी है मिसाल

राजस्थान में विधानसभा चुनावों की तारीखों के ऐलान के साथ ही राजनेताओं के दौरे भी शुरू हो चुके है।

Rajasthan Elections 2023: गहलोत और पायलट को क्यों कहनी पड़ रही ये बात? दोनों के बीच प्यार-मोहब्बत बन चुकी है मिसाल

इंटरनेट डेस्क। राजस्थान में विधानसभा चुनावों की तारीखों के ऐलान के साथ ही राजनेताओं के दौरे भी शुरू हो चुके है। नेता लतार प्रदेश के दौरे कर रहे है और चुनावी महौल में लोगों को संबोधित कर रहे है। ऐसे में आज कांग्रेस की महासचिव प्रियंका गांधी भी राजस्थान के दौरे पर आ रही है। दौरे से पहले सचिन पायलट भी सभा स्थल का दौरा करने के लिए पहुंचे तो यहा मीडिया ने उनसे चर्चा की।

इस दौरान मीडिया से बात करते हुए पायलट ने कहा कि मुख्यमंत्री अशोक गहलोत और उनके बीच प्यार और मोहब्बत एक मिसाल बन चुकी है। उन्होंने कहा कि इससे विरोधी घबराए हुए हैं वहीं मीडिया वाले भी चिंतित हैं कि अब खबरें कैसे बनेगी।

साथ ही सचिन पायलट से पहले यही बात सीएम अशोक गहलोत ने दिल्ली में कही। उन्होंने भी दिल्ली में कहा की हमारे बीच में इतनी प्यार-मोहब्बत है कि आपको क्या बताएं? सीएम ने कहा की विपक्ष को हमारे बीच प्रेम मोहब्ब को लेकर तकलीफ है।

pc- thelallantop.com