Rajasthan Elections 2023: वसुंधरा के नजदीकी रहे अमीन पठान ने आखिरकार क्यों छोड़ी भाजपा? ये बात आई सामने

राजस्थान विधानसभा चुनावों में अब गिनती का समय बचा है और ऐसे में नेताओं का अभी दल बदलने का सिलसिला जारी है।

Rajasthan Elections 2023:  वसुंधरा के नजदीकी रहे अमीन पठान ने आखिरकार क्यों छोड़ी भाजपा? ये बात आई सामने

इंटरनेट डेस्क। राजस्थान विधानसभा चुनावों में अब गिनती का समय बचा है और ऐसे में नेताओं का अभी दल बदलने का सिलसिला जारी है। इसी कड़ी में भारतीय जनता पार्टी के नेता और राजस्थान क्रिकेट असोसिएशन के पूर्व उपाध्यक्ष अमीन पठान मुख्यमंत्री अशोक गहलोत और पार्टी के अन्य वरिष्ठ नेताओं की मौजूदगी में कांग्रेस में शामिल हो गए। बता दें की पठान वसुंधरा राजे के भी खास माने जाते है।

मीडिया रिपाटर्स की माने तो पठान ने कहा कि, वह 25 वर्षों तक भाजपा में रहे क्योंकि वह देश को एकजुट करने के लिए अटल बिहारी वाजपेयी, भैरों सिंह शेखावत और अन्य नेताओं की नीतियों से प्रेरित थे। उन्होंने आरोप लगाया, आज की भाजपा में केवल गुजरात के लोगों और उद्योगपतियों को ही बढ़ावा दिया जा रहा है।

अमीन पठान ने कहा, भाजपा ने सबका साथ, सबका विकास का नारा दिया, लेकिन हकीकत यह है कि चुनाव में एक भी मुस्लिम को टिकट नहीं दिया गया। समाज के एक वर्ग को पूरी तरह से नजरअंदाज किया जा रहा है।

pc- twitter.com