Rajasthan Elections 2023: प्रियंका गांधी के सामने लगे पायलट समर्थक मंत्री मुरारी लाल के खिलाफ नारे, देखते रह गए हर कोई

राजस्थान में विधानसभा चुनाव होने में अब मात्र एक महीने का समय बचा है और ऐसे में अब कांग्रेस पार्टी पूरे तरीके से चुनावी महौल में उतर चुकी है

Rajasthan Elections 2023: प्रियंका गांधी के सामने लगे पायलट समर्थक मंत्री मुरारी लाल के खिलाफ नारे, देखते रह गए हर कोई

इंटरनेट डेस्क। राजस्थान में विधानसभा चुनाव होने में अब मात्र एक महीने का समय बचा है और ऐसे में अब कांग्रेस पार्टी पूरे तरीके से चुनावी महौल में उतर चुकी है। शुक्रवार को प्रियंका गांधी की दौसा जिले में एक चुनाव सभा हुई और इस सभा में प्रदेश के कई बड़े नेता भी पहुंचे। 

इस सभा के दौरान दौसा जिले के सिकराय में प्रियंका गांधी की मौजूदगी में सचिन पायलट समर्थित मंत्री मुरारी लाल के खिलाफ नारे लगे। सभा में नारे लगे मुरारी लाल को भगाओ-दौसा बचाओ। सभा के अंतिम छोर में ख़ड़े युवकों ने मंत्री मुरारी लाल मीणा के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। काफी देर तक युवा नारेबाजी करते है। युवकों के हाथ में बैनर था। जिस पर लिखा- मुरारी लाल भगाओ- दौसा बचाओ।

बता दें की राजस्थान की राजनीति में मुरारी लाल को सचिन पायलट का पक्का समर्थक माना जाता है। चर्चा है कि ये जिन युवकों ने नारेबाजी की वो मंत्री मुरारी लाल के धुर विरोधी माने जाने वाले राधेश्याम नांगल के समर्थक है। राधेश्याम खुद दौसा से कांग्रेस का टिकट मांग रहे हैं।

pc- abp news