Rajasthan Elections 2023: चुनावों के बीच में सचिन पायलट का होने जा रहा प्रमोशन, जल्द ही बदल जाएगा की उनकी यूनिफॉर्म

राजस्थान में विधानसभा चुनावों की डेट आ चुकी है और 25 नवंबर को वोटिंग होने जा रही है।

Rajasthan Elections 2023: चुनावों के बीच में सचिन पायलट का होने जा रहा प्रमोशन, जल्द ही बदल जाएगा की उनकी यूनिफॉर्म

इंटरनेट डेस्क। राजस्थान में विधानसभा चुनावों की डेट आ चुकी है और 25 नवंबर को वोटिंग होने जा रही है। इसी बीच कांग्रेस नेता और पूर्व डिप्टी सीएम सचिन पायलट भी अपने प्रमोशन के चक्कर में लगे है। जी हां बता दें की चुनावों के बीच में सचिन पायलट की भी वर्दी बदलने जा रही है और उनका प्रमोशन होने जा रहा है। 

मीडिया रिपोटर्स की माने तो सचिन पायलट अब कैप्टन से मेजर बनने जा रहै है। पायलट अभी टेरिटोरियल आर्मी में मेजर है, जल्द ही उनका प्रमोशन होगा। इसके लिए नई दिल्ली कैंटोनमेंट हेड क्वार्टर में कैप्टन से मेजर में प्रमोशन के लिए पार्ट-बी प्रमोशन एक्जाम पायलट ने दी है।

अगर पायलट इस एग्जाम को क्वालीफाई करते हैं, तो जल्द ही वो कैप्टन से मेजर प्रमोट कर दिए जाएंगे। गौरतलब है राजस्थान में विधानसभा चुनाव की तारीखों के ऐलान के बाद राजनीतिक सरगर्मी बढ़ी हुई है। पायलट एग्जाम के चक्कर में सोमवार को खरेग की सभा में भी शामिल नहीं हो  पाए थे। 

pc- parbhat khabar