Rajasthan Elections 2023: सीएम गहलोत के खिलाफ बयानबाजी करने वाले पायलट समर्थक वेद प्रकाश सोलंकी को मिला टिकट

राजस्थान विधानसभा चुनावों के लिए कांग्रेस ने अपने उम्मीदवारों की आखिरी सूची रविवार को जारी कर दी। इस सूची में ऐसे प्रत्याशियों को भी टिकट मिल गया है

Rajasthan Elections 2023:  सीएम गहलोत के खिलाफ बयानबाजी करने वाले पायलट समर्थक वेद प्रकाश सोलंकी को मिला टिकट

इंटरनेट डेस्क। राजस्थान विधानसभा चुनावों के लिए कांग्रेस ने अपने उम्मीदवारों की आखिरी सूची रविवार को जारी कर दी। इस सूची में ऐसे प्रत्याशियों को भी टिकट मिल गया है जिनको टिकट मिलना मुश्किल था। ऐसे में चाकसू विधानसभा क्षेत्र से एक बार फिर से वेद प्रकाश सोलंकी पर आलाकमान ने भरोसा जता दिया है। 

बता दें की सोलंकी सचिन पायलट गुट के नेता है और वो हमेशा ही अपने बयानबाजी को लेकर विवादों में रहे है। उन्होंने बगावत के दौरान पायलट का साथ दिया था और उसके बाद से ही गहलोत के खिलाफ बयान देते आए है। 

ऐसे में सियासी संग्राम में बयानबाजी को लेकर विवादों में फंसे चाकसू विधायक वेद प्रकाश सोलंकी को भी अंतिम सूची में कांग्रेस ने टिकट दे दिया। लेकिन यहां से इस बार पार्टी को नुकसान भी उठाना पड़ सकता है। इस बार सोलंकी का विरोध भी विधानसभा क्षेत्र में खूब देखने को मिला है।

pc-  navbharat