Rajasthan Elections 2023: अपने तीन खास नेताओं में एक शांति धारीवाल को टिकट दिलाने में सफल हुए गहलोत, दो को नहीं मिला टिकट....

राजस्थान में विधानसभा चुनाव होने जा रहे है और ऐसे में कांग्रेस ने उम्मीदवारों की आखिरी सूची जारी कर दी है।

Rajasthan Elections 2023: अपने तीन खास नेताओं में एक शांति धारीवाल को टिकट दिलाने में सफल हुए गहलोत, दो को नहीं मिला टिकट....

इंटरनेट डेस्क। राजस्थान में विधानसभा चुनाव होने जा रहे है और ऐसे में कांग्रेस ने उम्मीदवारों की आखिरी सूची जारी कर दी है। इस सूची में गहलोत सरकार में दूसरे नंबर की पॉजिशन रखने वाले और गहलोत के खास माने जाने वाले शांति धारीवाल को टिकट मिल ही गया है। पहले इनका टिकट कटा हुआ माना जा रहा था। लेकिन अंतिम सूची में इनका नाम आ ही गया।

बता दें की पिछले साल सितंबयर में आलाकमान के खिलाफ तीन नेताओं ने बगावत कर दी थी। जिसमें शांति धारीवाल, महेश जोशी और धर्मेंद्र राठौड़ का नाम शामिल था। इनमें से महेश जोशी और धर्मेंद्र राठौड़ को तो टिकट नहीं मिला लेकिन धारीवाल टिकट लेने में कामयाब हो गए। 

बता दें की राज्य मंत्री शांति धारीवाल को कोटा उत्तर सीट से मैदान में उतारा गया है। लेकिन पार्टी ने मुख्यमंत्री अशोक गहलोत के विश्वासपात्र और राजस्थान पर्यटन विकास निगम के अध्यक्ष धर्मेंद्र राठौड़ का टिकट काट दिया है। इस लिस्ट के साथ ही कांग्रेस ने सभी उम्मीदवारों की घोषणा कर दी है।

pc- zee news