Rajasthan Elections 2023: गहलोत के एक तीर से दो निशान, राजे का नाम लेकर पीएम मोदी के बारे में बोल दी बड़ी बात

राजस्थान विधानसभा चुनावों में कांग्रेस ईआरसीपी को बड़ा मुद्दा बनाने जा रही है और इसी मुद्दे पर पार्टी मोदी और प्रदेश भाजपा के नेताओं को घेरने की कोशिश करेेगी।

Rajasthan Elections 2023:  गहलोत के एक तीर से दो निशान, राजे का नाम लेकर पीएम मोदी के बारे में बोल दी बड़ी बात

इंटरनेट डेस्क। राजस्थान विधानसभा चुनावों में कांग्रेस ईआरसीपी को बड़ा मुद्दा बनाने जा रही है और इसी मुद्दे पर पार्टी मोदी और प्रदेश भाजपा के नेताओं को घेरने की कोशिश करेेगी। इसी मुद्दे को लेकर मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने केंद्र सरकार और भारतीय जनता पार्टी आलाकमान पर जमकर निशाना साधा। 

सीएम अशोक गहलोत ने सभा को संबोधित करते हुए कहा कि मोदी जी का गुस्सा पूर्व मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे से है, आप राजस्थान की जनता से क्यों धोखा कर रहे हो? सीएम गहलोत ने ईआरसीपी जनजागरण अभियान की शुरुआत के लिए बारां में आयोजित जनसभा को संबोधित करते हुए यह बात कही।

इस मौके पर केंद्र सरकार द्वारा ईआरसीपी को राष्ट्रीय परियोजना का दर्जा नहीं दिए जाने का जिक्र करते हुए सीएम अशोक गहलोत ने कहा, क्योंकि वसुंधरा राजे से इनकी बनती नहीं है... यह उनका खुद का घरेलू मामला है.. हम उस पर कुछ नहीं कहना चाहते, गुस्सा आपको वसुंधरा राजे पर है आप राजस्थान की जनता से धोखा क्यों कर रहे हो? बता दें की गहलोत के इस कटाक्ष को राजे और बीजेपी आलाकमान के बीच चल रही तनातनी की अटकलों पर कटाक्ष के रूप में देखा जा रहा है।

pc- IBC24