Rajasthan Elections 2023: चौटाला का दावा, जेजेपी की चाबी से खुलेगा राजस्थान विधानसभा का ताला, ईडी को लेकर कांग्रेस पर साधा निशाना

राजस्थान में विधानसभा चुनाव है और हरियाणा के नेता यहा एक्टिव हो रहे है।

Rajasthan Elections 2023: चौटाला का दावा, जेजेपी की चाबी से खुलेगा राजस्थान विधानसभा का ताला, ईडी को लेकर कांग्रेस पर साधा निशाना

इंटरनेट डेस्क। राजस्थान में विधानसभा चुनाव है और हरियाणा के नेता यहा एक्टिव हो रहे है। जी हां जेजेपी के नेता और हरियाणा के उप मुख्यमंत्री दुष्यंत चौटाला की पार्टी भी राजस्थान में विधानसभा चुनाव लड़ने जा रही है। पार्टी नेे उम्मीदवारों के नामों का ऐलान कर दिया है। ऐसे में खबरें है की जेजेपी एक-दो दिन में राजस्थान चुनाव को लेकर अपने उम्मीवारों की दूसरी सूची जारी करने वाली है। 

वहीं चौटाला ने राजस्थान चुनाव को लेकर कहा, ‘हमारा लक्ष्य राजस्थान में 25-30 सीटों पर जीत दर्ज करना है। उन्होंने साथ ही यह भी कहा कि राजस्थान और हरियाणा में सत्ता का ताला जजपा की चाबी से खुलेगा। 

चौटाला ने वहीं राजस्थान में प्रवर्तन निदेशालय के छापों पर भी निशाना साधा।  चौटाला ने कहा कि राजस्थान में 13 महीनों में 19 पेपर लीक होना कोई छोटी बात नहीं, जो चोरी करेगा, उसकी चोरी पकड़ी जाएगी।

pc- navbharat