Rajasthan Elections 2023: सीएम गहलोत के बाड़े में भाजपा ने लगाई सेंध, बहुत ही करीबी रामेश्वर दाधीच हुए भाजपा में शामिल

राजस्थान विधानसभा चुनावों के पहले पार्टी बदलने का सिलसिला अभी भी लगतार जारी है।

Rajasthan Elections 2023: सीएम गहलोत के बाड़े में भाजपा ने लगाई सेंध, बहुत ही करीबी रामेश्वर दाधीच हुए भाजपा में शामिल

इंटरनेट डेस्क। राजस्थान विधानसभा चुनावों के पहले पार्टी बदलने का सिलसिला अभी भी लगतार जारी है। वैसे इस बार भाजपा ने कांग्रेस ही नहीं गहलोत के बाड़े में ही सेंध लगा दी है। जी हां सीएम गहलोत के खास माने जाने वाले कांग्रेस नेता रामेश्वर दाधीच ने भाजपा का दामन थाम लिया है। चुनाव को लेकर नामांकन के बाद नाम वापसी के आखिरी दिन कांग्रेस को बड़ा झटका लगा है। 

बता दें रामेश्वर दाधीच मुख्यमंत्री अशोक गहलोत के करीबी नेता  है और पूर्व महापौर भी रह चुके है। जयपुर स्थित भाजपा मुख्यालय के मीडिया सेंटर में गुरुवार रात को केंद्रीय मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत ने रामेश्वर दाधीच को भाजपा की प्राथमिक सदस्यता दिलाई और उनका स्वागत किया। 

इस दौरान राज्यसभा सांसद राजेंद्र गहलोत भी साथ रहे। दाधीच के अलावा दौसा के पूर्व जिला प्रमुख विनोद शर्मा ने भी भाजपा ज्वॉइन की। बता दें कि रामेश्वर दाधीच ने सूरसागर विधानसभा से कांग्रेस से टिकट के लिए दावेदारी की थी, लेकिन पार्टी से टिकट नहीं मिलने पर उन्होंने बागी होकर नामांकन किया था। गुरुवार को अपना नामांकन वापस ले लिया और भाजपा का दामन थाम लिया।

pc- zee news