Rajasthan Elections 2023: बेनीवाल की पार्टी ने जारी की उम्मीदवारों की दूसरी सूची, 11 कैंडिडेट उतारे मैदान में

राजस्थान विधानसभा चुनाव 2023 को लेकर चुनाव आयोग तारीखों का ऐलान कर चुका है

Rajasthan Elections 2023: बेनीवाल की पार्टी ने जारी की उम्मीदवारों की दूसरी सूची, 11 कैंडिडेट उतारे मैदान में

इंटरनेट डेस्क। राजस्थान विधानसभा चुनाव 2023 को लेकर चुनाव आयोग तारीखों का ऐलान कर चुका है। इसके साथ ही राजनीतिक पार्टियां भी उम्मीदवारों के नामों की घोषणा में लगी है। ऐसे में राष्ट्रीय लोकतांत्रिक पार्टी ने भी अपने प्रत्याशियों की दूसरी सूची जारी कर दी है। पार्टी ने राज्य में आगामी चुनाव के लिए 11 उम्मीदवारों को चुनावी अखाड़े में उतारा है।

वहीं, कांग्रेस ने मंगलवार रात प्रत्याशियों की पांचवीं सूची जारी की थी। इसमें पांच उम्मीदवारों के नाम शामिल हैं। इसके पहले 21 अक्तूबर को भाजपा ने 83 उम्मीदवारों की दूसरी सूची जारी की थी। इसमें वसुंधरा राजे समेत उनके 14 समर्थकों को भी टिकट दिया गया था। 

आए जानते है आरएलपी की दूसरी लिस्ट

pc- aaj tak