Rajasthan Elections 2023: गहलोत के एक और मंत्री का चुनाव लड़ने से इनकार, बढ़ा दी पार्टी और सीएम की टेंशन

राजस्थान में विधानसभा चुनावो से पहले कांग्रेस को अब तक कई झटके लग चुके है।

Rajasthan Elections 2023: गहलोत के एक और मंत्री का चुनाव लड़ने से इनकार, बढ़ा दी पार्टी और सीएम की टेंशन

इंटरनेट डेस्क। राजस्थान में विधानसभा चुनावो से पहले कांग्रेस को अब तक कई झटके लग चुके है। कई नेता पार्टी छोड़ चुके है तो वहीं वन एवं पर्यावरण मंत्री हेमाराम चौधरी चुनाव नहीं लड़ने की घोषणा कर चुके है। अब उनके बाद में एक और मंत्री ने चुनाव नहीं लड़ने की चर्चा छेड़ गहलोत की टेंशन बढ़ा दी है। बता दें की सरकार में मंत्री लालचंद कटारिया ने भी विधानसभा चुनाव लड़ने से इनकार कर दिया है।

मीडिया रिपोटर्स की माने तो दावा किया जा रहा है कि लालचंद कटारिया के परिवार का कोई भी सदस्य चुनाव नहीं लड़ेगा। ऐसी अटकलें थी कि कांग्रेस लालचंद कटारिया को झोटवाड़ा सीट से बीजेपी सांसद राज्यवर्धन राठौड़ के खिलाफ मैदान में उतार सकती है। ऐसे में चुनाव लड़ने से इनकार होने पर कांग्रेस की मुश्किल बढ़ गई है। 

मीडिया रिपोटर्स की माने तो कटारिया ने यह जानकारी मुख्यमंत्री अशोक गहलोत, पार्टी महासचिव केसी. वेणुगोपाल, प्रदेश प्रभारी सुखजिंदर सिंह रंधावा और प्रदेश अध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा को भी दे दी है। 

pc- politalks.news