Rajasthan Elections 2023: कांग्रेस की सात गारंटियों के बाद बीजेपी ने दी कांग्रेस के सरकार से हटने की गारंटी

राजस्थान में विधानसभा चुनाव होने जा रहे है और ऐसे में भाजपा और कांग्रेस के बड़े नेता भी लगातार प्रदेश का दौरा कर रहे है और एक दूसरे पर निशाना साध रहे है।

Rajasthan Elections 2023: कांग्रेस की सात गारंटियों के बाद बीजेपी ने दी कांग्रेस के सरकार से हटने की गारंटी

इंटरनेट डेस्क। राजस्थान में विधानसभा चुनाव होने जा रहे है और ऐसे में भाजपा और कांग्रेस के बड़े नेता भी लगातार प्रदेश का दौरा कर रहे है और एक दूसरे पर निशाना साध रहे है। ऐसे में राज्यसभा सांसद एवं भाजपा के राष्ट्रीय प्रवक्ता सुधांशु त्रिवेदी ने जयपुर में भाजपा के प्रदेश मीडिया सेंट में प्रेसवार्ता की।

उन्होंने इस दौरान कांग्रेस की सात गारंटियों को झूठा बताया और कहा कि इस विधानसभा चुनाव में कांग्रेस सरकार के हटने की पूरी गारंटी है। उन्होंने आगे कहा की जैसे जैसे चुनाव नजदीक आने लगे है कांग्रेस अपनी हार को लेकर आशंकित ही नहीं पूरी तरह आश्वस्त हो गई है।

उन्होंने कहा की जब किसी को अपनी पराजय नजर आने लगती है तो उसे अपने पाप भी याद आते है। सुधांशु त्रिवेदी ने कहा कि कांग्रेस ने इंग्लिश मीडियम स्कूलों की गारंटी दी थी जबकि धरातल पर देखें तो स्कूलों में 58 प्रतिशत वैकेंसी खाली हैं।

pc- jagran