Rajasthan Elections 2023: टिकट मिलने के बाद वसुंधरा राजे ने दतिया पीतांबरा पीठ में की पूजा अर्चना

राजस्थान की पूर्व मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे को पार्टी ने भले ही कोई जिम्मेदारी नहीं दी हो और ना हीं उन्हें सीएम का चेहरा घोषित किया हो, लेकिन पार्टी ने उन्हें उनकी पंरपरागट सीट झालरापाटन से टिकट दे दिया है

Rajasthan Elections 2023: टिकट मिलने के बाद वसुंधरा राजे ने दतिया पीतांबरा पीठ में की पूजा अर्चना

इंटरनेट डेस्क। राजस्थान की पूर्व मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे को पार्टी ने भले ही कोई जिम्मेदारी नहीं दी हो और ना हीं उन्हें सीएम का चेहरा घोषित किया हो, लेकिन पार्टी ने उन्हें उनकी पंरपरागट सीट झालरापाटन से टिकट दे दिया है। टिकट मिलने के बाद राजे ने दतिया पीतांबरा पीठ में मां के दर्शन किए है। बता दें की टिकट घोषणा के साथ ही यह उनकी पहली धार्मिक यात्रा है। 

मीडिया रिपोर्ट्स की माने तो वसुंधरा राजे ने सोमवार को नवमी के दिन पुत्र दुष्यंत के साथ मध्यप्रदेश के दतिया पीतांबरा पीठ में मां दुर्गा की पूजा अर्चना की। साथ ही प्रदेश में सुख समृद्धि एवं खुशहाली की कामना की। दतिया से धार्मिक अनुष्ठान करने के बाद पूर्व सीएम राजे धौलपुर निज निवास पर पहुंचीं।

मीडिया रिपोटर्स की माने तो राजे मध्यप्रदेश के दतिया पीतांबरा पीठ में धार्मिक अनुष्ठान के लिए रविवार को ही रवाना हो गई थी। इसके बाद पूर्व सीएम राजे पुत्र दुष्यंत कुमार के साथ मंदिर में हवन यज्ञ कर धार्मिक अनुष्ठान किया। 

pc- amar ujala