Rajasthan: झालावाड़ स्कूल हादसे के बाद डोटासरा ने उठाया बड़ा कदम, लिख दिया है ये पत्र 

जयपुर। झालावाड़ के पीपलोदी गांव की सरकारी स्कूल की छत गिरने से शुक्रवार को सात बच्चों की हुई मौत के बाद राजस्थान कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा ने अब एक बड़ा कदम उठाया है।

Rajasthan: झालावाड़ स्कूल हादसे के बाद डोटासरा ने उठाया बड़ा कदम, लिख दिया है ये पत्र 

जयपुर। झालावाड़ के पीपलोदी गांव की सरकारी स्कूल की छत गिरने से शुक्रवार को सात बच्चों की हुई मौत के बाद राजस्थान कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा ने अब एक बड़ा कदम उठाया है। पूर्व शिक्षा मंत्री गोविंद सिंह डोटासरा ने अब लक्ष्मणगढ़ विधानसभा क्षेत्र में विधायक कोष से स्कूलों के भवनों, आंगनवाड़ी केन्द्रों एवं जन उपयोगी भवनों की प्राथमिकता से मरम्मत और सुदृढ़ीकरण करने के लिए सीकर जिला कलेक्टर को बजट स्वीकृति हेतु पत्र लिखा है।

इस बात की जानकारी उन्होंने सोशल मीडिया के माध्यम से दी है। डोटासरा ने अब एक्स के माध्यम से कहा कि यह वक्त पक्ष-विपक्ष का नहीं, जवाबदेही का है। आइए.. हम सब राजनीति से ऊपर उठकर जनता के प्रति जनप्रतिनिधि की जवाबदेही का दायित्व निभाएं और संवेदना से संकल्प का प्रण दोहराएं। ताकि फिर किसी स्कूल से चीखें ना आएं, फिर किसी मां की गोद सूनी ना हो, फिर किसी परिवार का चिराग ना बुझ, फिर झालावाड़ जैसे हादसों की पुनरावृत्ति ना हो।

मेरे लक्ष्मणगढ़ विधानसभा क्षेत्र में मेरे विधायक कोष से स्कूलों के भवनों, आंगनवाड़ी केन्द्रों एवं जन उपयोगी भवनों की प्राथमिकता से मरम्मत और सुदृढ़ीकरण करने के लिए सीकर जिला कलेक्टर को बजट स्वीकृति हेतु पत्र। उन्होंने इस पत्र को शेयर भी किया है। 

PC:  rajasthan.ndtv 
अपडेट खबरों के लिए हमारा वॉट्सएप चैनल फोलो करें