इंटरनेट डेस्क। राजस्थान प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा ने अब आरएएस-2024 की मेन्स परीक्षा को लेकर प्रदेश की भजनलाल सरकार को घेरा है। राजस्थान के पूर्व शिक्षा मंत्री डोटासरा ने आज इस संबंध में सोशल मीडिया के माध्यम से बड़ी बात कही है। डोटासरा ने आज इस संबंध में एक्स के माध्यम से कहा कि देश के लाखों युवाओं के लिए आरएएस परीक्षा उम्मीदों, सपनों एवं भविष्य का आधार है, जिन्हें युवा वर्षों की कड़ी मेहनत और संघर्ष से संजोते हैं।
फिर आरएएस-2024 की मेन्स परीक्षा को लेकर सरकार में अनिर्णय और असमंजस की स्थिति क्यों हैं? वो भी तब, जब परीक्षा में महज 4 दिन बचे हैं। मेन्स परीक्षा स्थगित करने की मांग को लेकर युवा वर्ग प्रदर्शनरत है, दोनों डिप्टी सीएम समेत 40 विधायक मुख्यमंत्री से आग्रह कर चुके हैं, सत्ता दल के प्रदेश अध्यक्ष परीक्षा स्थगित करने का आश्वासन दे चुके हैं, लेकिन फिर भी कोई निर्णय नहीं होना सरकार की असक्षमता को दर्शाता है।
आरएएस मेन्स परीक्षा पूर्व में भी स्थगित हुई हैं, ऐसे में सरकार को संवेदनशीलता दिखाते हुए युवाओं की आवाज सुननी चाहिए। मेरा मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा से आग्रह है कि इस मामले पर तुरंत संज्ञान लें एवं छात्रहित में अविलंब निर्णय कर प्रदर्शनरत युवाओं को राहत दें।
PC: rajasthan.ndtv
अपडेट खबरों के लिए हमारा वॉट्सएप चैनल फोलो करें