Rajasthan Crime: मातम में बदली शादी की खुशियां,  बाराती ने वधू पक्ष के लोगों को अपनी कार से कुचला, घटना के बाद विधायक ने किया ये काम

इंटरनेट डेस्क। राजस्थान के दौसा जिले से एक बार फिर से दर्दनाक मामला सामने आया है, जिसके बारे में जानकर आपकी नींद उड़ जाएगी। अब लालसोट उपखंड में स्थित लाडपुरा गांव से हिट एंड रन जैसा मामला प्रकाश में आया है।

खबरों के अनुसार, यहां पर रविवार रात पटाखों को लेकर हुई कहासुनी में बारात में आए युवक ने अपनी कार से वधू पक्ष के कई लोगों को कुचल दिया। इसमें से एक ने तो दम तोड़ दिया है। इए घटना के बाद बारात में चीख-पुकार मच गई। इस घटना को अंजाम देने के बाद आरोपी कार लेकर फरार हो गया था।

विधायक रामविलास मीना ने पीडि़तों की मदद की। उन्होंने अपनी कार से कई घायलों को लालसोट जिला अस्पताल में भर्ती कराया। इसके बाद यहां से आठ लोगों का प्राथमिक उपचार करने के बाद दौसा और जयपुर रेफर किया गया है। इस घटना में गोलू मीना (17)को अपनी जान गंवानी पड़ी है। यहां पर कैलाश मीना की बेटी की शादी थी।

उसके यहां निवाई के भगवतपुरा गांव से बारात आई थी। इसके बाद यहां पर बाराती और वधू पक्ष के लोगों में पटाखों को लेकर विवाद हो गया। बाद में आरोपी युवक ने कार से वधू पक्ष के लोगों को कुचल दिया। 

PC: aajtak 
अपडेट खबरों के लिए हमारा वॉट्सएप चैनल फोलो करें