Rajasthan: बीजेपी प्रदेशाध्यक्ष के निशाने पर आए कांग्रेस प्रभारी सुखजिंदर सिंह रंधावा

इतना ही नहीं भाजपा के प्रदेशाध्यक्ष यहीं नहीं रूके उन्होंने आगे कहा की आपके विचार पार्टी के नेता राहुल गांधी के विचारों से मेल खाते है

Rajasthan: बीजेपी प्रदेशाध्यक्ष के निशाने पर आए कांग्रेस प्रभारी सुखजिंदर सिंह रंधावा

इंटरनेट डेस्क। राजस्थान कांग्रेस के प्रभारी सुखजिंदर सिंह रंधावा ने जयपुर में पुलवामा मामले में बयान देकर अपने लिए समस्या खड़ी करली है। इसका कारण यह है की अब राजस्थान में बीजेपी के नेता उन पर हमलावर हो गए है। इस मामले में राजस्थान भाजपा के प्रदेशाध्यक्ष ने रंधावा पर निशाना साधा है।

राजस्थान बीजेपी के अध्यक्ष सतीश पूनिया ने इस मामले में पलटवार करते हुए कहा की रंधावा ने पुलवामा हमले पर बयान देकर शहादत का अपमान किया है। पूनिया ने कहा की उन्होंने प्रधानमंत्री के पद की गरिमा सहित पूरे देश को अपमानति किया है। 

इतना ही नहीं भाजपा के प्रदेशाध्यक्ष यहीं नहीं रूके उन्होंने आगे कहा की आपके विचार पार्टी के नेता राहुल गांधी के विचारों से मेल खाते है। जिस तरीके से वह विदेशों में जाकर देश की छवि को बदनाम करते है बार-बार शहादत का अपमान करते है देश का अपमानीत करेन का काम करते है।