जयपुर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा एक बार फिर से युवाओं को बड़ी सौगातें देने वाले हैं। प्रदेश सरकार की ओर से राजस्थान दिवस के उपलक्ष्य पर कार्यक्रमों के तहत आज ‘राजस्थान युवा शक्ति दिवस‘ का आयोजन किया जाएगा। इस मौके पर मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा द्वारा युवाओं को समर्पित 485 करोड़ रुपए के कार्यों का शिलान्यास एवं लोकार्पण किया जाएगा।
जयपुर के मानसरोवर स्थित टैगोर पब्लिक स्कूल में आयोजित होने वाले वाले कार्यक्रम के दौरान राज्य सरकार की संस्थाओं आरसीएटी/आरकेसीएल/आरएसएलडीसी से एआई कोर्स, वेब डिजाइनिंग जैसी विधाओं में प्रशिक्षित 9 हजार 432 युवाओं को कौशल उन्नयन प्रमाण पत्रों का वितरण किया जाएगा।
इसी प्रकार 403 स्टार्टअप्स को वायबिलिटी गैप का 1 हजार 145 लाख रुपये का फंड वितरित किया जाएगा। वहीं, मुख्यमंत्री युवा स्वरोजगार योजना के तहत प्रथम लाभार्थी को चेक भी सौंपा जाएगा। कार्यक्रम में राजस्थान सरकार द्वारा युवाओं पर आधारित लघु फिल्म ‘युवाओं का उत्थान का प्रदर्शन भी किया जाएगा।
PC: dipr.rajasthan
अपडेट खबरों के लिए हमारा वॉट्सएप चैनल फोलो करें