Rajasthan: सीएम Bhajanlal Sharma को मिली जान से मारने की धमकी, ई-मेल में लिख दी है ये बात

इंटरनेट डेस्क। भारत-पाकिस्तान तनाव के बाद राजस्थान में लगातार धमकियों के ई-मेल आ रहे हैं। अब प्रदेश के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा को जान से मारने की धमकी मिली है।

Rajasthan: सीएम Bhajanlal Sharma को मिली जान से मारने की धमकी, ई-मेल में लिख दी है ये बात

इंटरनेट डेस्क। भारत-पाकिस्तान तनाव के बाद राजस्थान में लगातार धमकियों के ई-मेल आ रहे हैं। अब प्रदेश के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा को जान से मारने की धमकी मिली है। आज सुबह सीएम भजनलाल शर्मा के साथ ही राजस्थान स्टेट स्पोट्र्स काउंसिल के अध्यक्ष नीरज के. पवन को ये धमकी मिली है। वहीं जयपुर स्थित सवाई मानसिंह स्टेडियम को फिर से बम से उड़ाने की धमकी मिली है।

पांचवीं बार एसएमएस स्टेडियम को बम से उड़ाने की धमकी मिली है। खबरों के अनुसार, आज मिले ई-मेल में लिखा है कि हम नीरज के. पवन के टुकड़े-टुकड़े करके काले सूटकेस में पैक कर देंगे। अगर जरूरत पड़ी तो सीएम भजनलाल शर्मा को भी मार देंगे और उनका शव स्टेडियम के बीचोंबीच रख देंगे। 

आपको बात दें कि गुलाबी नगरी में स्थित सवाई मानसिंह स्टेडियम को बम से उड़ाने की इससे पहले 8, 12, 13 और 15 मई को दी जा चुकी है। लगातार चौथे दिन ये धमकी मिली है। एसएमस स्टेडियम को 18 से 26 मई तक इंडियन प्रीमियर लीग 2025 के तीन मैचों की मेजबानी करनी है। 

PC:  zeenews.india
अपडेट खबरों के लिए हमारा वॉट्सएप चैनल फोलो करें