Rajasthan: सीएम भजनलाल का बड़ा ऐलान, जल्द ही प्रदेश में दी जाएंगी 20 हजार नियुक्तियां

जयपुर। प्रदेश की भजनलाल जल्द ही प्रदेश में 20 हजार नियुक्तियां दी जाएंगी। इस बात का ऐलान मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने मंगलवार को राज्य सरकार के दो वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में मेड़ता में आयोजित राज्य स्तरीय किसान सम्मेलन में किया है।

उन्होंने इस दौरान कहा कि अब तक 92 हजार नियुक्तियां दी जा चुकी हैं, शीघ्र ही 20 हजार नियुक्तियां दी जाएंगी तथा 1 लाख 53 हजार नियुक्तियां प्रक्रियाधीन हैं। हमारी सरकार युवाओं को पांच साल में चार लाख सरकारी नौकरियां देगी। उन्होंने कहा कि राइजिंग राजस्थान के माध्यम से 35 लाख करोड़ रुपए के एमओयू में से 8 लाख करोड़ रुपए के एमओयू की ग्राउंड ब्रेकिंग की जा चुकी है। हम चाहते हैं कि युवा रोजगार प्रदाता भी बने तथा हम शीघ्र ही युवा पॉलिसी भी लाने जा रहे हैं।

सरकार राज्य के विकास के लिए रोडमैप बनाकर कार्य कर रही है
सीएम भजनलाल ने इस दौरान कहा कि हमारी सरकार राज्य के विकास के लिए रोडमैप बनाकर कार्य कर रही है। पानी की प्राथमिकता को समझते हुए हमने रामजल सेतु लिंक परियोजना, यमुना जल समझौता, गंगनहर की मरम्मत जैसे अनेक ऐतिहासिक निर्णय लिए हैं। साथ ही, कुसुम-ए एवं कुसुम-सी में राजस्थान देश के अग्रणी राज्यों में है।

पूर्ववर्ती अशोक गहलोत सरकार सरकार पर साधा निशाना
इस दौरान मुख्यमंत्री भजनलाल सरकार ने पूर्ववर्ती अशोक गहलोत सरकार पर भी निशाना साधते हुए कहा कि गत सरकार के समय युवाओं के साथ धोखा हुआ तथा पेपरलीक जैसे प्रकरण हुए। हमारी सरकार के कार्यकाल में एक भी पेपरलीक नहीं हुआ है।

PC: dipr.rajasthan 
अपडेट खबरों के लिए हमारा वॉट्सएप चैनल फोलो करें