Rajasthan: सीएम भजनलाल ने अब योगी आदित्यनाथ को पत्र लिखकर कर दी है ये मांग, मान गए तो...

जयपुर।  अगले साल 13 जनवरी से 26 फरवरी 2025 तक उत्तरप्रदेश के प्रयागराज के संगम तट पर आयोजित होने वाले महाकुंभ में राजस्थान के श्रद्धालुओं की सुविधा को ध्यान में रखते मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने एक बड़ा कदम उठाया है।

Rajasthan: सीएम भजनलाल ने अब योगी आदित्यनाथ को पत्र लिखकर कर दी है ये मांग, मान गए तो...

जयपुर।  अगले साल 13 जनवरी से 26 फरवरी 2025 तक उत्तरप्रदेश के प्रयागराज के संगम तट पर आयोजित होने वाले महाकुंभ में राजस्थान के श्रद्धालुओं की सुविधा को ध्यान में रखते मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने एक बड़ा कदम उठाया है। इसके लिए सीएम भजनलाल शर्मा ने यूपी के सीएम योगी आदित्यनाथ को पत्र लिखा है। 

भजनलाल ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को पत्र लिखकर कुंभ मेला स्थल के निकट राजस्थान का एक पैवेलियन स्थापित करने के लिए भूखंड आवंटित करने का आग्रह किया है। ये पैवेलियन स्थापित होने से राजस्थान के लाखों श्रद्धालुओं के विश्राम, जलपान तथा चिकित्सा सहित अन्य व्यवस्था सुनिश्चित हो सकेगी।

मुख्यमंत्री ने अपने पत्र में आशा व्यक्त की है कि उत्तरप्रदेश सरकार का सहयोग राजस्थान के श्रद्धालुओं के महाकुंभ के अनुभव को बेहतर बनाने के साथ ही देश की सांस्कृतिक एवं आध्यात्मिक परंपरा को मजबूत करने में महत्वपूर्ण भूमिका अदा करेगा।  राज्य सरकार आस्था धामों के विकास और वरिष्ठ जनों को तीर्थ यात्रा करवाने जैसे कार्य कर रही है। 

PC:  dipr.rajasthan 
अपडेट खबरों के लिए हमारा वॉट्सएप चैनल फोलो करें