Rajasthan: सीएम भजनलाल ने अब दे दी है इस बात की स्वीकृति, इन्हें मिलेगा फायदा

जयपुर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्माने अब किसानों एवं व्यापारियों के लिए कृषि उपज मण्डी समितियों में अधिकाधिक सुविधाएं विकसित करने के क्रम में बड़ा कदम उठाया है।

Rajasthan: सीएम भजनलाल ने अब दे दी है इस बात की स्वीकृति, इन्हें मिलेगा फायदा

जयपुर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्माने अब किसानों एवं व्यापारियों के लिए कृषि उपज मण्डी समितियों में अधिकाधिक सुविधाएं विकसित करने के क्रम में बड़ा कदम उठाया है। उन्होंने अब किसानों एवं व्यापारियों के लिए कृषि उपज मण्डी समितियों में अधिकाधिक सुविधाएं विकसित करने के क्रम में 24 करोड़ रुपए से अधिक राशि के विकास कार्यों की प्रशासनिक एवं वित्तीय स्वीकृति प्रदान की है। 

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने अब कृषि उपज मण्डी समिति लालसोट, भवानीमण्डी, देवली एवं कोटपूतली में आधारभूत ढांचा विकसित करने के लिए 7 करोड़ 27 लाख रुपऐ से अधिक की राशि स्वीकृत प्रदान कर दी है। 

वहीं सीएम भजनलाल ने कृषि उपज मण्डी समिति लूणकरणसर, श्रीकरणपुर, बीकानेर (अनाज), पूगल रोड (अनाज), बीकानेर, खाजूवाला, श्रीमाधोपुर, नोखा, श्रीडूंगरगढ़ एवं पदमपुर में सम्पर्क सडक़ों के निर्माण कार्य के लिए 16 करोड़ 73 लाख रुपये की स्वीकृति दी है।

व्यापारियों एवं किसानों को अधिक से अधिक सुविधाएं मिलेंगी
मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा द्वारा उक्त कार्यों पर स्वीकृत लगभग 24 करोड़ रुपए की राशि से कृषि उपज मण्डी समितियों का आधारभूत ढांचा सुदृढ़ होगा, जिससे व्यापारियों एवं किसानों को अधिक से अधिक सुविधाएं मिलेंगी। वहीं सम्पर्क सडक़ों के निर्माण से किसानों एवं आमजन की मण्डी समिति तक पहुंच सुगम होगी। साथ ही, किसानों को कृषि जिन्सों के विक्रय करने में समय एवं ईंधन की बचत भी होगी। इसे मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा का एक बहुत ही महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है। राजस्थान की भजनलाल सरकार अभी तक किसानों के हित में कई महत्वपूर्ण कदम उठा चुकी है। सरकार ने पीएम किसान योजना में भी अपनी ओर से राशि का इजाफा किया जा चुका है। 

PC: dipr.rajasthan
अपडेट खबरों के लिए हमारा वॉट्सएप चैनल फोलो करें