Rajasthan: सीएम अशोक गहलोत ने कहा, सूचना प्रौद्योगिकी के क्षेत्र में राजस्थान अग्रणी राज्य बनकर उभरा

सीएम अशोक गहलोत ने इस दौरान आईटी-डे में भाग ले रहे प्रतिभागियों से मिलकर उनका उत्साहवर्धन किया।

Rajasthan: सीएम अशोक गहलोत ने कहा, सूचना प्रौद्योगिकी के क्षेत्र में राजस्थान अग्रणी राज्य बनकर उभरा

इंटरनेट डेस्क। राजस्थान की राजधानी जयपुर में ’आईटी डे’ के मौके पर बड़े आयोजन हो रहे है। प्रदेश के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने इस मौके पर आईटी रन फ्लैग आफ भी किया। लगभग तीन दिनों तक प्रदेश में आईटी डे के मौके पर अलग अलग आयोजन होंगे। इस मौके पर मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने कहा कि सूचना प्रौद्योगिकी के क्षेत्र में राजस्थान अग्रणी राज्य बनकर उभरा है।

उन्होंने कहा की भविष्य में प्रशासनिक कार्यों में आईटी का अहम योगदान होगा। उन्होंने कहा कि ’आईटी डे’ जैसे आयोजनों से युवाओं को सूचना प्रौद्योगिकी के क्षेत्र में नई तकनीकों के बारे में जानने का अवसर मिलता है। 

सीएम अशोक गहलोत ने इस दौरान आईटी-डे में भाग ले रहे प्रतिभागियों से मिलकर उनका उत्साहवर्धन किया। उन्होंने कहा कि आईटी दिवस के आयोजन से प्रौद्योगिकी के लिए सकारात्मक माहौल तैयार हुआ है। मुख्यमंत्री ने इस दौरान जवाहर कला केंद्र में बनाए गए ’स्मार्ट विलेज’ का विजिट किया।