जयपुर। भजनलाल सरकार के 2 वर्ष का कार्यकाल पूर्ण होने के उपलक्ष पर राज्य सरकार की उपलब्धियों, फ्लेगशिप योजनाओं, बजट घोषणाओं के व्यापक प्रचार- प्रसार के लिए आज एक बड़ा कदम उठाया जा रहा है। इसी के तहत प्रदेश के सभी 200 विधानसभा क्षेत्रों में सूचना एवं जनसंपर्क विभाग की ओर से विशेष रूप से तैयार कराए गए 200 रथों का संचालन किया जाएगा।
मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा आज राजधानी जयपुर में हरीशचन्द्र माथुर लोक प्रशासन संस्थान से 50 विकास रथों को हरी झंडी दिखाकर रवाना करेंगे। इसके बाद जिला मुख्यालयों पर प्रभारी मंत्रियों की ओर से प्रेस वार्ता के उपरांत अन्य विकास रथों को हरी झण्डी दिखाकर विधानसभा क्षेत्रों के लिए रवाना किया जायेगा।
आमजन तक पहुंचाई जाएगी जानकारी
मुख्य सचिव वी.श्रीनिवास ने इस बात की जानकारी दी है। उन्होंने बताया कि सभी 200 विकास रथों के माध्यम से अलग-अलग विधानसभा क्षेत्रों में राज्य सरकार की 2 वर्षों की उपलब्धियों, फ्लेगशिप योजनाओं, नीतिगत सुधारों की जानकारी ऑडियो-वीडियो के माध्यम से आमजन तक सहज और प्रभावी रूप से पहुंचाई जाएगी।
मुख्य सचिव वी.श्रीनिवास ने की वीसी के माध्यम से तैयारियों की समीक्षा
मुख्य सचिव वी.श्रीनिवास इस संबंध में शासन सचिवालय में सभी संभागीय आयुक्त, पुलिस महानिरीक्षक और जिला कलक्टर्स के साथ गुरुवार को वीसी के माध्यम से तैयारियों की समीक्षा की। उन्होंने इस दौरान निर्देश दिए कि सभी विकास रथों की जन भागीदारी के साथ रूट चार्ट के अनुसार यात्रा सुनिश्चित की जाए। प्रत्येक रथ के लिए खण्ड विकास अधिकारी अथवा उससे वरिष्ठ अधिकारी को नोडल अधिकारी को नियुक्त किया गया है।
PC: dipr.rajasthan
अपडेट खबरों के लिए हमारा वॉट्सएप चैनल फोलो करें