जयपुर। राजस्थान दिवस साप्ताहिक महोत्सव के तहत आज कोटा में मुख्यमंत्री रोजगार उत्सव एवं युवा सम्मेलन का आयोजन किया जाएगा। इस मौके पर सीएम भजनलाल प्रदेश के युवाओं को कई बड़ी सौगातें देंगे। इस दौरान 7,000 से अधिक युवाओं को सरकारी नौकरी के नियुक्ति पत्रों का वितरण किया जाएगा। वहीं जिला मुख्यालय पर रोजगार मेला एवं प्लेसमेंट शिविर का आयोजन किया जाएगा।
इस अवसर पर स्किल नीति एवं युवा नीति का विमोचन, द्रोणाचार्य अर्वाडियों को भूमि आवंटन हेतु दिशा-निर्देश, निजी क्षेत्र में रोजगार पर 10,000 रुपए की सहायता हेतु योजना के दिशा-निर्देश, अटल ज्ञान केन्द्र के दिशा-निर्देश एवं नई किरण नशामुक्ति केन्द्र के दिशा-निर्देश जारी किए जाएंगे। मुख्यमंत्री शिक्षित राजस्थान अभियान एवं बच्चों को बैग एवं यूनिफोर्म का डीबीटी प्रारंभ की जाएगी।
कार्यक्रम में मुख्यमंत्री श्री भजनलाल शर्मा नवचयनित कार्मिकों को नियुक्त पत्र प्रदान कर उनसे संवाद करेंगे। मुख्यमंत्री शर्मा इस कार्यक्रम में ‘मुख्यमंत्री शिक्षित राजस्थान अभियान’ का शुभारंभ करेंगे। साथ ही, पठन दक्षता के आकलन एवं उपचार हेतु एआई आधारित ऐप का शुभारंभ, विद्यार्थी उपस्थित ऐप का शुभारंभ, ऑन डिमांड परीक्षा के संबंध में दिशा-निर्देश जारी करने एवं 1 जुलाई, 2025 से ऑन डिमांड परीक्षा के शुभारंभ की घोषणा करेंगे।
राज्य सरकार प्रदेश में शिक्षा को मजबूत बनाने के लिए ले रही है महत्वपूर्ण निर्णय
मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने कहा कि राज्य सरकार प्रदेश में शिक्षा को मजबूत बनाने के लिए महत्वपूर्ण निर्णय ले रही है। युवाओं के रोजगार के सपनों को समयबद्ध भर्ती परीक्षा आयोजित कर पूरा किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार विकसित राजस्थान के लक्ष्य की प्राप्ति के लिए पूर्ण प्रतिबद्धता से कार्य कर रही है। वहीं संकल्प पत्र में आमजन से किए गए वादों को पूरा किया जा रहा है।
PC: hindi.news24online
अपडेट खबरों के लिए हमारा वॉट्सएप चैनल फोलो करें